नीतीश कुमार का लालू परिवार पर हमला, कैमूर में चुनावी सभा में उठाए सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दल और लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने एनडीए सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया।

0
102

कैमूर, बिहार | 9 नवंबर 2025 | राष्ट्र टीवी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान से पहले प्रचार का शोर आज थम जाएगा। इस चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। बिहार-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा को 11 नवंबर की रात तक पूरी तरह सील कर दिया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

चुनावी प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर जिले के चैनपुर में जमा खान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे।

अपने भाषण में नीतीश कुमार ने विरोधी दल पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए कहा

“खुद हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया, ये लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं। जनता उनके खाते में नहीं आती।”

उन्होंने एनडीए सरकार के कामकाज पर भी भरोसा जताया और दावा किया कि राज्य में विकास, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताएगी। अब सभी की निगाहें 11 नवंबर पर हैं, जब मतदाता अपने मतदान से तय करेंगे कि बिहार की अगली सरकार किसके नेतृत्व में बनेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here