न्यूज डेस्क, राष्ट्र टीवी, गोवा Published by: अक्षय ठाकुर- एडिटर आउटपुट
सारः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने का संकेत दिया है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता “बहुत अच्छी तरह” चल रही है और संभव है कि 2026 में वो भारत आएं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ‘महान नेता’ और ‘करीबी मित्र’ बताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “We are having great trade talks… Modi is doing a tremendous job.” हालांकि अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप की औपचारिक यात्रा की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उनके बयान से संकेत साफ हैं कि भारत–अमेरिका रिश्तों में एक नई गर्माहट लौट रही है।

विस्तारः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने का संकेत दिया है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता “बहुत अच्छी तरह” चल रही है और संभव है कि 2026 में वो भारत आएं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ‘महान नेता’ और ‘करीबी मित्र’ बताया है। अगले साल भारत आने का ट्रंप का बयान अमेरिका–भारत रिश्तों को एक नया मोड़ दे सकता है। ट्रंप ने कहा है कि वो भारत की यात्रा पर विचार कर रहे हैं और संभव है कि 2026 में वो भारत आएं। इसके साथही उन्होंने कहा कि “We are having great trade talks… Modi is doing a tremendous job.”
भारत–अमेरिका रिश्तों में एक नई गर्माहट
दरअसल, दोनों देशों के बीच इस वक्त व्यापार और ऊर्जा को लेकर अहम बातचीत चल रही है। अमेरिका भारत से टैरिफ कम करने और ऊर्जा आयात में पारदर्शिता की मांग कर रहा है। वहीं भारत चाहता है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों को ज्यादा अवसर मिलें। ट्रंप ने एख बार फिर दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल की खरीद “लगभग बंद” कर दी है, जो वाशिंगटन की नीति के अनुरूप है। ट्रंप का ये बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद भी चल रहा है। फिलहाल अब तक किसी औपचारिक यात्रा की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उनके बयान से संकेत साफ हैं कि भारत–अमेरिका रिश्तों में एक नई गर्माहट लौट रही है। ऐसे में अगर ट्रंप का भारत दौरा तय होता है, तो ये दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई दिशा दे सकता है। फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है और अब सबकी नज़र ट्रंप के अगले कदम पर है।



