जुम्मे की नमाज़ पढ़ रहे थे सैंकड़ों मुस्लिम, तभी फटा मस्जिद में बम : इंडोनेशिया की मस्जिद में धमाके से दहला जकार्ता

0
119

Published by: Mukesh kumar, Producer | Rashtra TV

स्थान – जकार्ता, इंडोनेशिया
तारीख – शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

जुम्मे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में धमाका :

शुक्रवार दोपहर के वक्त जकार्ता की एक मस्जिद में जुम्मे की नमाज़ के दौरान बम फटने से पूरा इंडोनेशिया दहल उठा। यह घटना उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग में एक स्कूल परिसर की मस्जिद में हुआ। जिस वक्त ये धमाका हुआ उस समय मस्जिद में बड़ी संख्या में कई मुस्लिम नमाज पढ़ रहे थे। जुम्मे के कारण मस्जिद में काफी भीड़ थी। चस्मदीदों का कहना है की नमाज शुरू होने के कुछ मिनटों में ही ये धमाका हुआ । धमाके के कारण मस्जिद के हॉल में धुआं भर गया । इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी की मस्जिद के आस पास की इमारतें भी हिल गई ।

60 लोग घायल, कई लोगों की हालत गंभीर :

धमाके किस सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया । अब तक की जानकारी के अनुसार इस धमाके में 60 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें कई छात्र भी शामिल हैं । सभी को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जांच में मिला बम बनाने का सामान :

फिलहाल जकार्ता पुलिस ने मस्जिद परिसर को चारों तरफ से घेर लिया है। इलाके की जांच के बाद पुलिस को घटनास्थल से बम बनाने की सामग्री और कुछ बॉडी वेस्ट बरामद हुआ है। फिलहाल इस मामले की सभी एंगल से जांच चल रही है, जिसमें आतंकी साज़िश की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। लेकिन पहली नजर में ये मामला बम बनाने की प्रक्रिया के दौरान विस्फोट का लग रहा है ।

लोगों से प्रशासन ने की शांति की अपील:

इंडोनेशियाई प्रशासन ने लोगों अफवाहों से दूर रहने की अपील की साथ ही शांति बनाए रखने को कहा। पुलिस का कहना है की जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती तब तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here