GOA NEWS: वास्को की बस… गोवा का गर्व, बच्चों के सपनों को नई रफ़्तार

वास्को की बस... गोवा का गर्व! बच्चों के सपनों को नई रफ़्तार

0
93

गोवा के वास्को से एक ऐसी खबर आई है जो कि आपके दिल को छू लेगी…बतादें कि श्री विश्वनाथ आर्लेकर मेमोरियल स्कूल ऑफ एजुकेशन यानी वी.एस.एस.के वाडेम नगर कैंपस में आज स्कूल को दी जाने वाली नई बस के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन हुआ…..यह बस सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि MPLAD के तहत स्कूल को दी गई है…वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े ने शिरकत की…समारोह के दौरान अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया… जिसके बाद दोनों अतिथियों ने बस का रिबन काटा और बस की चाभी स्कूल को सौंप दी… पीटीए ने उनको फूलों की माला पहनाई और कहा, “ये बस सिर्फ गाड़ी नहीं, बच्चों का सपना है…जिसके बाद सांसद सदानंद ने कहा कि शिक्षा है तो कल है। एमपीएलएडी का हर पैसा बच्चों के भविष्य में लगना चाहिए…जिसके बाद राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा कि “मेरे पिता कहते थे – एक बच्चे को पढ़ाओ, तो पूरा गांव पढ़ता है। आज वो सपना सच हुआ..सोचिए – 50 से ज्यादा बच्चे रोज इस बस में सवार होकर स्कूल आएंगे। दूर के गांव, टूटे रास्ते, बारिश-धूप – सबकी चिंता खत्म हो गई है… इस दौरान वहां मौजूद शिक्षण सेवा मंडल, स्कूल स्टाफ और पैरेंट्स ने उनका तहे-दिल से शुक्रिया कहा है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here