
राज्य के खनन क्षेत्र को दोबारा पटरी पर लाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ₹400 करोड़ की सहायता राशि जारी कर दी है। सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल खनन गतिविधियाँ तेज होंगी, बल्कि हजारों श्रमिकों और ट्रांसपोर्टरों को फिर से रोजगार भी मिलेगा…जिसके बाद सीएम सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खान मंत्री किशन रेड्डी को धन्यवाद किया है…साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से खनन बंद रहने की वजह से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ा था। कई परिवारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हुई। अब यह आर्थिक पैकेज खनन पुनरुद्धार, बुनियादी सुविधाओं के सुधार, और खनन से जुड़े छोटे व्यापारियों को सहारा देने में इस्तेमाल किया जाएगा…बतादें कि यह सहायता वर्ष 2025-26 में राज्य में 2 खनन ब्लॉकों के संचालन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दी गई है। गोवा सरकार ने ब्लॉकों की नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई और राज्य में खनन को पुनर्जीवित और संचालित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की।
इससे गोवा के खनन क्षेत्र, रोजगार और समग्र अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी…



