टेक्सटाइल निवेश के लिए पंजाब को देश का पसंदीदा केंद्र बनाने की तैयारी, CM मान ने निवेशकों को दिया न्योता।

0
4

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के दौरान पंजाब को टेक्सटाइल निवेश के लिए देश का पसंदीदा स्थान बनाने की बात कही। पंजाब स्टेट पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नरमा की खेती से लेकर कताई, बुनाई, प्रोसेसिंग, गारमेंट्स निर्माण और निर्यात तक पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन मौजूद है। उन्होंने निवेशकों, औद्योगिक नेताओं, ग्लोबल ब्रांड्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य सरकार ने निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास नीति लागू की है और सिंगल विंडो तथा सिंगल पैन सिस्टम के जरिए समयबद्ध मंजूरियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंजाब ने पिछले चार वर्षों में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है और 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास कुशल श्रमबल, मजबूत विनिर्माण क्षमता, रणनीतिक स्थान और निवेशक-अनुकूल माहौल मौजूद है। भगवंत मान ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में पंजाब से 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का टेक्सटाइल निर्यात हुआ, जो भारत के टेक्सटाइल और कपड़ा निर्यात में करीब 4 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि पंजाब के टेक्सटाइल उत्पाद अमेरिका, यूएई, ब्रिटेन समेत कई वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं और सरकार का लक्ष्य टेक्सटाइल क्षेत्र में तकनीक, नवाचार, स्थिरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने पिछले चार वर्षों में दो लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है और रोजगार के पांच लाख अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को राज्य के विकास में भागीदार मानती है और लाल फीता प्रणाली के माध्यम से नौकरशाही से संबंधित परेशानी को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को उन्नत टेक्सटाइल निर्माण और औद्योगिक निवेश के लिए देश का पसंदीदा स्थान बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here