FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में,स्पेन से होगी खिताबी टक्कर;मेसी का जादू बरकरार

0
20

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बना ली है। अटलांटा में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान लियोनेल मेसी भले ही गोल नहीं कर सके, लेकिन उनके दो शानदार असिस्ट ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अर्जेंटीना अब 20 जुलाई को फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा, जबकि इंग्लैंड तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगा।

हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में दिखा फुटबॉल का असली रोमांच

Image

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुरुआत से ही बेहद आक्रामक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पहले हाफ में ही कुल 19 फाउल दर्ज किए गए, जिनमें शुरुआती 10 मिनट में ही 7 फाउल शामिल थे। मैदान पर लगातार बढ़ते तनाव ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। वही पहले 45 मिनट में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने बढ़त हासिल कर ली। मैच के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने शानदार गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद कुछ समय तक ऐसा लगने लगा कि इंग्लैंड फाइनल का टिकट हासिल कर लेगा।

आखिरी मिनटों में मेसी का कमाल, अर्जेंटीना ने पलटा मुकाबला

Image

इंग्लैंड की बढ़त 84वें मिनट तक कायम रही, लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी का अनुभव और खेल की समझ अर्जेंटीना के काम आई। 85वें मिनट में मेसी ने शानदार पास देकर एंजो फर्नांडीज को गोल का मौका बनाया, जिसे उन्होंने बराबरी के गोल में बदल दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट के बाद मुकाबले में नौ मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया। इसी दौरान 92वें मिनट में मेसी ने एक और शानदार असिस्ट किया और लौतारो मार्टिनेज ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिला दी। दरअसल अर्जेंटीना के लिए यही गोल निर्णायक साबित हुआ और लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मेसी ने इस मैच में गोल भले ही नहीं किया,लेकिन उनके दो असिस्ट ने उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’का पुरस्कार दिलाया। इसके साथ ही विश्व कप इतिहास में उनके नाम अब 12 असिस्ट दर्ज हो गए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है।

सेमीफाइनल जीतने के बाद लियोनेल मेसी का भावुक बयान

सेमीफाइनल जीतने के बाद लियोनेल मेसी ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने हर सफलता अपनी मेहनत से हासिल की है।

हमें कोई भी चीज़ खैरात में नहीं देता,हर जीत के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है। लोग हमारी आलोचना करते हैं, लेकिन हम मैदान पर जवाब देना जानते हैं- लियोनल मेसी

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, जानें कब, कहां  और कैसे देखें लाइव मैच - News Mobile

मेसी के इस बयान को उनकी टीम पर लगातार उठ रहे सवालों का जवाब माना जा रहा है। कप्तान ने कहा कि अर्जेंटीना का पूरा ध्यान अब फाइनल पर है और टीम इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विश्व कप इतिहास में सेमीफाइनल में अजेय रहा अर्जेंटीना

विश्व कप इतिहास में अर्जेंटीना का सेमीफाइनल रिकॉर्ड अब भी अटूट बना हुआ है। टीम ने अपने सभी सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की है और इस बार भी उस सिलसिले को जारी रखा। लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना अर्जेंटीना की मजबूत टीम भावना और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाता है।

20 जुलाई को फाइनल में अर्जेंटीना का स्पेन से होगा सामना

Argentina Just Beat Spain': 5-Year-Old World Cup Prediction Is Freaking Out  Football Fans | Times Now

20 जुलाई को होने वाले फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। एक ओर अनुभवी लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना होगी, तो दूसरी ओर मजबूत डिफेंस और संतुलित खेल के दम पर फाइनल तक पहुंची स्पेन की टीम।

फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब इस खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचती है या स्पेन 2010 के बाद एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here