पंजाब की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही सशक्त। सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ का मिला फायदा।

0
21

चंडीगढ़:पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बड़ा वित्तीय तोहफा दिया। 1 जुलाई 2026 से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने धुरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस महत्वाकांक्षी योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।

सीधे बैंक खातों में भेजी गई राशि
बता दें योजना के तहत सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि ट्रांसफर की। खास बात यह रही कि योजना की शुरुआत के साथ ही लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में तीन महीने का पैसा एक साथ भेजा गया है। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता को दो श्रेणियों में बांटा गया है:
सामान्य वर्ग की महिलाएं: इन्हें ₹1,000 प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की एकमुश्त राशि ₹3,000 जारी की गई है।
दलित वर्ग की महिलाएं: इन्हें ₹1,500 प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की पहली किस्त के रूप में ₹4,500 दिए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
इस योजना के लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की महिलाओं के मान-सम्मान और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है। यह राशि महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों और छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी अन्य पर निर्भर रहने से मुक्ति दिलाएगी। सरकार का दावा है कि इस पारदर्शी प्रक्रिया से बिना किसी बिचौलिए के सीधा लाभ राज्य की लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here