गुरुग्राम में निर्माण के भविष्य की नींव, Astraya Centre में रोबोट और 3D प्रिंटिंग का दिखेगा कमाल।

0
37

हरियाणा के गुरुग्राम में निर्माण की नई टैक्निक्स और टैक्टिक्स को देखने और समझने के लिए एक सेंटर बनाया जा रहा है। बालाजी अनंत राज वेंचर्स लिमिटेड (बीएआरवीएल) ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। आज Astraya Experience Centre की साइट पर इसके भूमि पूजन के साथ इसकी नींव गुरुग्राम के सेक्टर 63A में रखी है। इस सेंटर का निर्माण 30 हजार वर्ग फुट में किया जा रहा है। इस सेंटर की ख़ासियत है की यहां रोबोटिक्स, 3D कंक्रीट प्रिंटिंग और नए निर्माण सामग्री से जुड़ी आदि तकनीकों को एक ही स्थान पर लाया जाएगा। बिल्ट-एनवायरनमेंट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हो चुकी है।

सेंटर में क्या-क्या होगा ?

करीब 30,000 वर्ग फुट में फैले इस अस्त्रया एक्सपीरियंस सेंटर को बिल्ट एनवायरनमेंट के क्षेत्र में ज्ञान और तकनीक के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां एक ही स्थान पर रोबोटिक्स, 3D कंक्रीट प्रिंटिंग और नए निर्माण सामग्री और व्यावहारिक शोध को एक ही जगह पर लाया जाएगा। बता दें की अस्त्रया की पहली फिजिकल प्रदर्शनी के तौर काम करने वाले इस सेंटर को आधुनिक स्टील फ्रेम और मजबूत कंक्रीट बेस से बनाया जा रहा है। जब ये सेंटर बनकर तैयार होगा तो इसमें रोबोट से तैयार किया गया 3D प्रिंटेड लाउंज भी होगा। इतना ही नहीं, सेंटर बनने के बाद आपको इसके आसपास बने डिस्प्ले गार्डन में लगी कई चीजें भी दिखाई देंगी, जैसे बैठने की जगह, प्लांटर, स्क्रीन, पानी की संरचनाएं और फर्श आदि शामिल होगा जो की रोबोट द्वारा तैयार की जाएंगी। यहां आप लोग देख सकेंगे कि कैसे आने वाले समय में रोबोट और नई तकनीक की मदद से घर और दूसरी इमारतें बनाने का तरीका किस तरह और कितना बदल सकता है।

इंटीरियर का बेजोड़ नमूना होगा अस्त्रया एक्सपीरियंस सेंटर

इस सेंटर से लोगों को केवल तकनीक के बारे में जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि वे उसके इस्तेमाल से तैयार की गई चीजों को सामने से भी देख सकेंगे। इस सेंटर के अंदर एक कॉरिडोर बनाया जाएगा जो की बेहद ही खास होगा। इस इमर्सिव कॉरिडोर से यहां आने वाले लोग आसानी से दो मंजिला ऊंचे एक फैब्रिकेशन हॉल तक जा पाएंगे। इस हॉल में भी आने वाले लोगों को रोबोटिक प्रिंटिंग का काम देखने को मिलेगा। यानी जो भी लोग इस सेंटर में आएंगे वो ये समझ सकेंगे की कैसे एक रोबोट के द्वारा निर्माण का कार्य किया जाता है। वहीं अगर पहली मंजिल की बात करें तो वहां भी देखने के लिए बहुत सी चीजें होगी। पहली मंजिल पर एक ऑब्जर्वेशन गैलरी और मटेरियल्स लैब बनाई जाएगी। इस लैब में नई निर्माण सामग्रियों का परीक्षण और फिर उनपर प्रयोग किया जाएगा।

इस सेंटर को खास तौर पर निर्माण कार्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया जा रहा है, जैसे आर्किटेक्ट, डेवलपर, कंसल्टेंट, मटेरियल एक्सपर्ट और टेक्नोलॉजी से जुड़े सहयोगी इस सेंटर पर आकर नई तकनीकों को देख समझ सकेंगे, साथ ही इस सेंटर से वे निर्माण के नए तरीकों को परख और उनके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अस्त्रया एक्सपीरियंस सेंटर की नींव रखे जाने को अस्त्रया के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। इसका मकसद अस्त्रया को केवल एक तकनीकी और ज्ञान से जुड़े प्लेटफॉर्म तक सीमित रखने के बजाय एक ऐसे वास्तविक सेंटर के रूप में विकसित करना है, जहां नई तकनीकों को देखा, समझा, आजमाया और प्रदर्शित किया जा सके। सेंटर के लिए रोबोटिक फैब्रिकेशन तकनीक यूरोप के टेक्नोलॉजी पार्टनर्स उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, इसके आर्किटेक्चर और डिजाइन का कॉन्सेप्ट एक पुरस्कार विजेता आर्किटेक्चर फर्म प्लानर इंटरनेशनल ने तैयार किया है।

जब BARVL और अस्त्रया के संस्थापक आश्मान सरीन ने बताया की निर्माण के क्षेत्र में आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उनका कहना है कि अस्त्रया एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए ऐसी जगह तैयार करने की कोशिश की जा रही है, जहां लोग अपनी आंखों से भविष्य की तकनीकों और नए तरीकों को देख सकें, समझ सकें और साथ ही उनका अनुभव भी कर सकें। आश्मान सरीन के मुताबिक उनका उद्देश्य निर्माण से जुड़े अलग-अलग लोगों को एक जगह लाना और नई तकनीकों को समझने का अवसर देना है। आशमान ने कहा की हम चाहते हैं की लोगों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़े और निर्माण के नए तरीकों को वास्तविक रूप में समझने का अवसर मिले। हम इसे इस दिशा में इसे एक शुरुआत के रूप में देखते हैं कि आने वाले वर्षों में बिल्ट एनवायरनमेंट किस तरह बदल सकता है और हमारे रहने के तरीके को कैसे प्रभावित कर सकता है।

सीधे शब्दों में कहें तो, गुरुग्राम में बनने वाला यह सेंटर लोगों को यह समझाने की कोशिश करेगा कि भविष्य में रोबोट, 3D प्रिंटिंग और नई तकनीक की मदद से घर और इमारतें बनाने का तरीका किस तरह बदल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here