एपल फैंस के लिए बड़ी खबर है एपल का नया मॉडल तो आ रहा है लेकिन इस बार सितंबर में आपको स्टैंडर्ड iPhone 18 देखने को नहीं मिलेगा। आज 9 सितंबर को होने वाले Apple के Annual Event में कंपनी सिर्फ प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस कर सकती है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला Foldable iPhone। बताया जा रहा है कि मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत के कारण iPhone 18 का बैस मॉडल नहीं आ रहा है। इस इवेंट में सिर्फ iPhone ही नहीं। नई Apple Watch और AirPods भी लॉन्च होने की उम्मीद है। खास बात ये है कि नए CEO John Ternus के लिए ये पहला Apple Keynote होगा। वहीं, iPhone 18, iPhone 18e और दूसरी जनरेशन iPhone Air को 2027 तक टाला जा सकता है। यानी Apple के इतिहास में पहली बार दो बेस iPhone मॉडल्स के बीच लंबा गैप होगा।

iPhone18 Pro में कैमरा नहीं DSLR होगा
Apple पहली बार iPhone में एक ऐसी जादुई तकनीक ला रहा है जो अब तक सिर्फ बड़े कैमरों में मिलती थी। लीक रिपोर्ट्स की माने, अपकमिंग iPhone 18 Pro मॉडल्स में Variable Aperture यानी बदलने वाला लेंस मिलने वाला है। दरअसल अभी के आईफोन्स में लेंस का साइज फिक्स होता है। लेकिन इस नई तकनीक से आईफोन का कैमरा इंसानी आंख की तरह काम करेगा। तेज धूप में लेंस छोटा हो जाएगा ताकि फोटो ओवर-एक्सपोज न हो, और अंधेरे में लेंस बड़ा हो जाएगा ताकि ज्यादा रोशनी अंदर आ सके और आपको मिले एकदम क्रिस्प नाइट-फोटोग्राफी। सबसे मजेदार बात, जो पोर्ट्रेट मोड में नकली सा बैकग्राउंड ब्लर मिलता था। वो अब पूरी तरह से नेचुरल और असली DSLR जैसा Cinematic Bokeh दिखेगा।





