दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भरा पानी। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कई जिलों में अलर्ट।

0
109

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कुदरत का भारी सैलाब देखने को मिल रहा है। शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जहां दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है।दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर से आसमान से आफत बरस रही है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।भारी बारिश के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट की बिल्डिंग और परिसर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जलभराव और खराब मौसम की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से दिल्ली आने वाली उड़ानें अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं।दिल्ली के कई मुख्य रास्तों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

यूपी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन चुकी है। राज्य के 23 जिलों में बाढ़ जैसे गंभीर हालात पैदा हो गए हैं।वाराणसी और चित्रकूट में नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन अलर्ट पर है और अब तक एनडीआरएफ (NDRF) व स्थानीय टीमों द्वारा 16 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है।मध्य प्रदेश में भी मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। यहाँ कई नदियां उग्र रूप धारण कर चुकी हैं।मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान को पार कर ऊपर बह रही हैं, जिससे तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here