मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर मामूली आग, तुरंत पाया गया काबू

0
52

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में गुरुवार शाम एक मामूली आग लगने की घटना सामने आई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से शाम करीब 6:10 बजे आग भड़क उठी।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की फायर टीम, मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गए। तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को कुछ ही मिनटों में प्रभावित क्षेत्र तक सीमित कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस आग को लेवल-1 घोषित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिससे यात्रियों में हल्की अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन फ्लाइट ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने आधिकारिक बयान में कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया और जल्द ही सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी गई। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ उड़ानों में देरी की अपुष्ट खबरें भी सामने आईं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here