T20 World Cup 2026: रिकॉर्ड्स का ‘सूर्या-नमस्कार’, SKY ने एक ही पारी में तोड़े कोहली, रोहित और धोनी के महा-रिकॉर्ड

0
106
ICC Men's T20 World Cup, 2026

 T20 World Cup 2026:वानखेड़े में सिर्फ एक मैच नहीं जीता गया, बल्कि क्रिकेट की ‘रिकॉर्ड बुक’ को नए सिरे से लिखा गया है। और कलम किसके हाथ में थी? हमारे अपने ‘मिस्टर 360’ और टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ में, सूर्या ने ऐसी पारी खेली कि रोहित शर्मा, एमएस धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड्स ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

आइए देखते हैं सूर्या के उन बड़े रिकॉर्ड्स को, जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।

रोहित और युवी को छोड़ा पीछे: 20+ रन कूटने के नए ‘सुल्तान’

सबसे पहले बात करते हैं उस तबाही की जो सूर्या आखिरी ओवरों में मचाते हैं। कल रात अमेरिका के खिलाफ सूर्या ने एक ओवर में जो कुटाई की, उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अब टी20 क्रिकेट में ‘एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन’ बनाने के मामले में सूर्या दुनिया में सबसे आगे निकल गए हैं।

सूर्या ने यह कारनामा 7 बार कर दिखाया है! उन्होंने अपने ही ‘गुरु’ रोहित शर्मा (6 बार) और ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह (4 बार) को पीछे छोड़ दिया है। सीधा मतलब ये है कि जब सूर्या मूड में होते हैं, तो गेंदबाज सिर्फ गेंद गिनता है, रोक नहीं पाता!

विराट कोहली का ‘अजेय’ किला ढहाया: अवॉर्ड्स के नए बादशाह

आपसे कोई पूछे कि भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (Man of the Match) कौन रहा है? तो शायद आपका जवाब विराट कोहली होगा। लेकिन भाई साहब, अब रिकॉर्ड बदल गया है! कल की पारी के बाद सूर्या ने विराट को पछाड़ दिया है।

अब सूर्या के नाम 17 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स हो गए हैं, जबकि विराट के नाम 16 और रोहित के नाम 14 हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि सूर्या ने ये मुकाम बहुत कम मैचों में हासिल किया है, जो बताता है कि वो टीम इंडिया के सबसे बड़े ‘मैच विनर’ बन चुके हैं।

कप्तानी में ‘बाबर’ की छुट्टी, क्रिस गेल के करीब

वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड? यहाँ भी सूर्या ने झंडे गाड़ दिए। सूर्या ने कल 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान के बाबर आज़म (68 रन) के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। हालांकि वो क्रिस गेल के 88 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 5 रन दूर रह गए, लेकिन कप्तानी की पहली पारी में ऐसा खेलना… बॉस, सलाम है!

धोनी और गंभीर को भी रनों की रेस में पछाड़ा

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 500 रन बनाने के मामले में भी सूर्या अब धोनी और युवराज जैसे दिग्गजों से आगे निकल गए हैं। अब वो गौतम गंभीर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ टॉप लिस्ट में खड़े हैं। इसके अलावा, टीम इंडिया ने लगातार 9 मैच जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here