‘Miss Cyanide’ Female Serial Killer:कौन थी ‘मिस साइनाइड’,दोस्ती के नाम पर ‘मौत’

0
82

जिस हाथ से दोस्ती निभानी थी… उसी हाथ से मौत परोसी गई…..ये कहानी है भरोसे की हत्या की…ये कहानी है दोस्ती के ज़हर की…और ये कहानी है एक ऐसी औरत की,जिसने मुस्कुराते हुए 14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया….नाम –सारारत रंगसिवुथापोर्न …लेकिन थाईलैंड में लोग उसे एक ही नाम से जानते हैं—मिस साइनाइड…

अप्रैल 2023…थाईलैंड का एक शांत घाट…दो सहेलियां—सारारत और सिरिपोर्न….मछलियों को दाना डाला गया…हंसी-मज़ाक हुआ…और फिर… साथ में खाना….लेकिन खाने के कुछ ही मिनटों बाद—सिरिपोर्न की हालत बिगड़ने लगी…वो तड़पने लगी…ज़मीन पर गिर पड़ी…और वहीं उसकी सांसें थम गईं….मौत सामने थी… और कातिल बगल में खड़ा था….सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि—सारारत ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की…ना मदद…ना अस्पताल…बस खामोशी….पोस्टमॉर्टम हुआ…और रिपोर्ट ने सबको हिला दिया…रिपोर्ट में साफ लिखा था साइनाइड पॉयज़निंग…सिरिपोर्न की मौत के बाद—उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई….लेकिन यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ लिया….एक नहीं…दो नहीं…बल्कि कई परिवार सामने आए..हर घर की कहानी अलग थी… लेकिन दोस्त एक ही थी…सभी ने एक ही नाम लिया—सारारत…पुलिस ने जांच तेज़ की….बैंक ट्रांजैक्शन खंगाले गए….कॉल रिकॉर्ड निकाले गए….और सच धीरे-धीरे सामने आया…

2015 से 2023 के बीच—14 संदिग्ध मौतें….तरीका एक ही…साइनाइड…ये हादसे नहीं थे… ये प्लान्ड मर्डर थे….मरने वालों में 12 महिलाएं,2 पुरुष,एक पूर्व प्रेमी और यहां तक कि एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था…अब सवाल उठा—आखिर क्यों?जांच में सामने आया वो सच,जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया…सारारत को थी जुए की लत….क्रेडिट कार्ड का भारी कर्ज…उधार का बोझ…और खर्चों का पहाड़…वो दोस्तों से पैसे लेती….लेकिन जब दोस्त पैसे वापस मांगते…उन्हें रकम नहीं… मौत मिलती थी…सारारत बेहद शातिर थी..वो सीधे ज़हर नहीं देती थी…कभी खाने में…कभी पानी में…तो कभी दवा के कैप्सूल में…हर बार साइनाइड…हर बार भरोसे का कत्ल….इस खौफनाक सिलसिले में एक शख्स बच गया….उसने भी सारारत से कैप्सूल लिया था…लेकिन किस्मत ने साथ दिया…उसे तब तक कुछ समझ नहीं आया,जब तक पुलिस ने सच उजागर नहीं कर दिया….मई 2023…पुलिस ने सारारत को गिरफ्तार कर लिया….पूछताछ में वो लगातार इनकार करती रही….लेकिन सबूतों का पहाड़ उसके सामने था…

बैंकॉक की अदालत में मुकदमा चला…और सिरिपोर्न के कत्ल में—कोर्ट ने सुनाया— मौत का फरमान….फैसले के वक्त—जो सबसे डरावना था—सारारत मुस्कुराहट रही…वहीं जांच में तीन और नाम सामने आए—उसका पूर्व पति,एक पूर्व पुलिस अधिकारी,और उसका वकील…आरोप—सबूत छिपाने में मदद…फिलहाल सारारत को एक केस में मौत की सजा मिली है…लेकिन—13 और केस अभी कोर्ट में हैं…एक औरत… 14 मौतें… और दोस्ती का सबसे डरावना चेहरा…ये कहानी सिर्फ एक सीरियल किलर की नहीं है…ये चेतावनी है—कि हर मुस्कान भरोसे के लायक नहीं होती….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here