विराट कोहली का कमाल: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 शतक और 1504 रन, आंकड़े देख करके हैरान रह जाएंगे

0
157

विराट कोहली एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेलते नजर आएंगे, और उनके रिकॉर्ड को देखकर यही लगता है कि इस बार भी क्रिकेट फैंस को बड़ी पारियों की उम्मीद करनी चाहिए। कोहली को हमेशा से इस टीम के खिलाफ खेलना पसंद रहा है और आंकड़े इस बात की गवाही भी देते हैं।

वनडे में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 31 मैच खेले हैं और 29 पारियों में 65.39 के शानदार औसत से 1504 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 85.74 रहा है, जो बताता है कि उन्होंने हमेशा ही इस टीम के खिलाफ आक्रामक और भरोसेमंद बल्लेबाजी की है।

साल 2025 में भी विराट का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस साल उन्होंने 10 मैचों में 349 रन बनाए, जिसमें एक शतक—चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में—और 3 फिफ्टी शामिल हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आगामी वनडे सीरीज में भी वह अपनी लय बरकरार रखेंगे।

हाल ही में विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे, जहां पहले दो मैचों में वह डक पर आउट हुए, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 74 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम इंडिया को मैच जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि सीरीज टीम इंडिया 2-1 से हार गई थी।

अब सबकी नजरें 30 नवंबर को रांची में होने वाले पहले वनडे पर टिकी हैं, जहां कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद एक साथ खेलते दिखेंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी विराट अपने पसंदीदा विरोधी के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर धमाल मचा देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here