UP की हवा में बढ़ा जहरीला संकट, कई जिलों में AQI 450-500 के पार

0
93

यूपी में ठंड बढ़ते ही हवा की क्वालिटी तेजी से खराब हो रही है। बुधवार सुबह कई जिलों में AQI 450 से 500 के बीच दर्ज किया गया, जो सीधे “गंभीर” श्रेणी में आता है। सुबह से ही कोहरे और धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ जैसे जिलों में हालात बेहद खराब हैं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में AQI 473 तक पहुंचा, जबकि नोएडा सेक्टर-116 में 443, सेक्टर-125 में 436 और सेक्टर-1 में 414 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के लोनी में AQI 450, संजय नगर में 449, वसुंधरा में 420 और इंदिरापुरम में 416 रहा। मेरठ, हापुड़, बागपत और बुलंदशहर में भी हवा “खराब” से “बेहद खराब” श्रेणी में पहुंच चुकी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय कोहरा और भी घना हो सकता है, जिससे प्रदूषण का असर और बढ़ेगा। हवा की गति कम होने और ठंड बढ़ने की वजह से राहत मिलना मुश्किल दिख रहा है।

डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने और जरूरत न हो तो बाहर कम जाने की सलाह दी है। जिन लोगों को सांस से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें घर के अंदर भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश होने पर ही कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अभी इसका कोई संकेत नहीं दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here