गोवा की डॉ. देवता नाईक बनीं भारतीय महिला कबड्डी टीम की हेड फिजियो

0
135

गोवा की डॉ. देवता नाईक को भारतीय महिला कबड्डी टीम का हेड फिजियो नियुक्त किया गया है। टीम अब बांग्लादेश में 17 से 24 नवंबर 2025 तक होने वाले दूसरे कबड्डी वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है।

डॉ. नाईक ने हाल ही में गुजरात में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी टीम के साथ यही जिम्मेदारी निभाई थी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की इंजरी मैनेजमेंट, रिकवरी रूटीन और परफॉर्मेंस सपोर्ट संभाला।

उनके योगदान से टीम की तैयारियों में तेजी आई है, और 13 साल बाद भारत वर्ल्ड कप स्टेज पर लौट रहा है। खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में डॉ. नाईक की भूमिका अहम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here