दिल्ली में हर सांस में ज़हर

    0
    170

    न्यूज डेस्क, राष्ट्र टीवी, गोवा Published by: साक्षी ऐवाले – रिपोर्टर

    दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। कुछ दिनों की राहत के बाद राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI अब “बेहद खराब” श्रेणी में पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 312 दर्ज किया गया।

    इसका मतलब है कि अब हवा में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि यह बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों वाले लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

    प्रदूषण बढ़ने की सबसे बड़ी वजह तापमान में गिरावट, पराली जलाना, वाहनों से निकलने वाला धुआं और औद्योगिक धूल है। विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनसे उठने वाला धुआं दिल्ली की हवा में मिल रहा है।

    AIIMS और सफदरजंग अस्पताल में
    सांस लेने में तकलीफ,अस्थमा और आंखों में जलन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इस हवा में लंबे समय तक रहना फेफड़ों और दिल के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

    राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर एक दूसरे पर एक दूसरे पर आरोप लगा है। दिल्ली सरकार का कहना है कि सभी पड़ोसी राज्यों को मिलकर समाधान खोजना होगा, वहीं विपक्ष इसे सरकार की नाकामी बता रहा है।

    9 नवंबर को पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि अब सिर्फ बातें नहीं, सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है।

    फिलहाल दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं बची और लोग पूछ रहे हैं, हमें कब साफ़ हवा मिलेगी?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here