एक VIDEO CALL… ₹1.5 लाख गायब!कोई फिल्म नहीं है,वो कोई वेब सीरीज़ नहीं है,26 साल के युवक की सच्ची कहानी…

0
76

AI Cyber Crime,Dating App Scam और सबसे खतरनाक ट्रेंड SEXTORETION SCAM ….एक ऐसा अपराध,जहाँ ठग न बंदूक दिखाते हैं,न चाकू…बस एक वीडियो से ज़िंदगी को बंधक बना लेते हैं….बेंगलुरु के एजिपुरा इलाके में रहने वाला 26 साल का युवक,एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है…5 जनवरी को उसने एक डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई….कुछ ही घंटों में उसे एक लड़की की रिक्वेस्ट आती है…नाम: ईशानी…प्रोफाइल बिल्कुल परफेक्ट …सुंदर तस्वीरें,सॉफ्ट बातें,और जल्दी इमोशनल कनेक्शन…यहीं से खेल शुरू हो चुका था….पहले चैट,फिर पर्सनल बातें,फिर नंबर एक्सचेंज…कुछ दिनों बाद —ईशानी ने कहा,“Video Call करें?…

वीडियो कॉल से शुरू हुआ खेल

वीडियो कॉल शुरू होती है…और सामने जो दिखता है,वो एक नग्न महिला….लड़का हैरान,घबराया,लेकिन भरोसे में….लड़की कहती है —तुम भी अपने कपड़े उतारो…और यहीं सबसे बड़ी गलती हो जाती है…लड़के को पता भी नहीं चलता कि वीडियो कॉल के दौरानउसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया जा चुका है….कुछ देर बाद —WhatsApp पर मैसेज आता है…उसका खुद का वीडियो और साथ में धमकी भी.,…अगर पैसे नहीं दिए, तो ये वीडियो तुम्हारे परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया पर डाल दूँगी…सोचिए उस पल का डर…परिवार की इज़्ज़त,करियर,समाज —सब कुछ दाँव पर…..डर के मारे लड़का पहले देता है ₹60,000 फिर ₹93,000…कुल — ₹1.53 लाख लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…ब्लैकमेलर कभी रुकता नहीं है…और पैसे माँगे जाते हैं…तभी युवक समझ जाता है ये जाल है…

युवक ने पुलिस में की शिकायत

युवक पुलिस स्टेशन पहुँचता है,और शिकायत दर्ज कराता है….जांच में जो सामने आता है,वो और भी डरावना है…ईशानी कोई असली लड़की नहीं थी….पूरा डेटिंग प्रोफाइल AI से बनाया गया था…वीडियो कॉल में दिख रही लड़की भी AI / Deepfake थी….मतलब —जिससे वो बात कर रहा था,वो इंसान ही नहीं था….दोस्तों,AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं रहा,ये हथियार बन चुका है….आज ठग:AI चेहरे बनाते हैं…Deepfake वीडियो चलाते हैं…आवाज़ बदलते हैं…और लोगों की ज़िंदगी तबाह करते हैं…अब ठग इंसान नहीं, सॉफ्टवेयर हैं…जानकारी पसंद आई हो तो..पोस्ट को शेयर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here