T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े में होगा महाधमाका! ‘जेटपैक’ से आएगी ट्रॉफी, बादशाह और नोरा फतेही मचाएंगे गदर

0
105
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: इंतजार की घड़ियां खत्म! आज शाम मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम इतिहास रचने जा रहा है। ICC Men’s T20 World Cup 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के साथ दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट महाकुंभ का आगाज होने वाला है। इसके तुरंत बाद मेजबान भारत और अमेरिका (India vs USA) के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं, तो आज की शाम आपकी धड़कनें बढ़ाने वाली है।

शाम 6 बजे से शुरू होगा ‘असली’ रोमांच

इस महामुकाबले का जश्न ठीक शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगा। पूरे स्टेडियम को एक विशाल स्टेज में बदल दिया गया है, जहाँ सबसे पहले ऋषभ शर्मा और ड्रम मास्टर शिवमणि अपनी जुगलबंदी से सुरों का जादू बिखेरेंगे। जैसे ही इन सितारों की धुनें थमेंगी, मैदान पर एक ऐसा नजारा दिखेगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी को एक ‘जेटपैक परफॉर्मर’ हवा में उड़ते हुए सीधे मैदान के बीचो-बीच लेकर आएगा।

आसमान से आएगी ट्रॉफी, ‘हिटमैन’ करेंगे स्वागत

ट्रॉफी के मैदान पर लैंड करते ही उसका स्वागत करने के लिए ICC चेयरमैन जय शाह और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूद रहेंगे। रोहित, जिन्होंने 2024 में भारत को चैंपियन बनाया था, 20 देशों के बच्चों के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट के शुरू होने का औपचारिक एलान करेंगे। यह पल हर भारतीय फैन के लिए गर्व और भावनाओं से भरा होगा।

बादशाह का स्वैग और नोरा का डांस धमाका

उद्घाटन समारोह में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए रैपर बादशाह और डांस क्वीन नोरा फतेही ने मोर्चा संभाल लिया है। पहले बादशाह अपने हाई-वोल्टेज गानों पर पूरे वानखेड़े को नचाएंगे और फिर नोरा फतेही अपनी जादुई परफॉरमेंस से आग लगा देंगी। कार्यक्रम का समापन इन दोनों सितारों की एक धमाकेदार ‘जुगलबंदी’ के साथ होगा, जिसके बाद पूरा आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से नहा उठेगा।

7 बजे से ‘मैदान’ पर शुरू होगी असली जंग

जैसे ही सेरेमनी का शोर थमेगा, ठीक शाम 7 बजे से असली मुकाबला यानी India vs USA शुरू होगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए वही लोग स्टेडियम जा पाएंगे जिनके पास मैच का टिकट है। अगर आप भी उन खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं, तो समय से पहले पहुँच जाएँ ताकि आप जेटपैक एंट्री और सितारों की परफॉरमेंस का एक भी पल मिस न करें।

2024 की जीत के बाद अब 2026 में अपने घर में वर्ल्ड कप बचाना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती है। वानखेड़े की ये ओपनिंग सेरेमनी वैसी ही धमाकेदार होने वाली है जैसा T20 क्रिकेट का मिजाज है। रोहित शर्मा का ट्रॉफी के साथ आना फैंस के लिए सबसे बड़ा ‘हाईलाइट’ होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here