T20 World Cup 2026: ‘फील्ड मार्शल’ से सीधे ‘भीगी बिल्ली’ पर आए मोहसिन नकवी, 1500 करोड़ का लगा फटका, तो पाकिस्तान को याद आया ‘भाईचारा’

0
91
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 के सबसे बड़े मुकाबले यानी भारत बनाम पाकिस्तान (15 फरवरी) पर छाए काले बादल अब छंट चुके हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर घुटने टेक दिए हैं। लेकिन इस सरेंडर के पीछे जो ‘1500 करोड़’ की कहानी है, उसने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की सारी हेकड़ी निकाल दी है। आइए समझते हैं कि कैसे खाली खजाने और आईसीसी (ICC) के ‘डंडे’ ने पाकिस्तान को मैदान पर लौटने को मजबूर किया.

1500 करोड़ का ‘खौफ’ और आईसीसी की लॉटरी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पाकिस्तान 15 फरवरी के मैच का बायकॉट करता, तो आईसीसी को ब्रॉडकास्टर्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट मिलाकर करीब 174 मिलियन डॉलर (1,575 करोड़ रुपये) का चूना लगता। आईसीसी ने साफ कर दिया था कि यह पूरा नुकसान पीसीबी की जेब से वसूला जाएगा। कंगाली की कगार पर खड़े पीसीबी के लिए 1500 करोड़ चुकाने का मतलब था—पाकिस्तान में क्रिकेट का ‘द एंड’। इसी डर ने नकवी को यू-टर्न लेने पर मजबूर किया।

“मैं धमकियों से नहीं डरता”… फिर 24 घंटे में क्या हुआ?

कल तक मोहसिन नकवी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दहाड़ रहे थे कि “मैं आईसीसी की धमकियों से नहीं डरता, फील्ड मार्शल को जानते ही हैं आप।” लेकिन जैसे ही आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने लाहौर में मीटिंग की और बैन का अल्टीमेटम दिया, नकवी के सुर बदल गए। अब नकवी कह रहे हैं— “हमने तो बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था, अब उन्होंने खुद रिक्वेस्ट की है कि हम खेलें, इसलिए हम मान गए।” (मतलब साफ़ है—नाक भी बचानी है और पैसे भी!)

बांग्लादेश को मिला ‘ईनाम’, आईसीसी की कूटनीति

इस पूरी खींचतान में असली विनर आईसीसी और बांग्लादेश रहे। आईसीसी ने बांग्लादेश को आने वाले सालों में एक बड़ा टूर्नामेंट होस्ट करने का आश्वासन देकर शांत कराया, जिससे पाकिस्तान के पास विरोध का कोई मुद्दा ही नहीं बचा।

कोलंबो में ‘आर-पार’ की जंग

अब 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं, लेकिन असली परीक्षा इस महामुकाबले में होगी। मैदान के बाहर तो पाकिस्तान हार गया है, अब देखना है कि मैदान के अंदर टीम इंडिया क्या हश्र करती है।

मोहसिन नकवी का ‘फील्ड मार्शल’ वाला गुब्बारा आईसीसी की एक छोटी सी सुई (जुर्माने की धमकी) से फूट गया। पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत के खिलाफ मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि उनकी रोजी-रोटी है। अब उम्मीद है कि 15 तारीख को क्रिकेट की जीत होगी, बयानों की नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here