अरुण जेटली स्टेडियम में ‘कोल्ड ड्रिंक’ वाले वीडियो पर DDCA की सफाई, “ड्रिंक बेची नहीं, फेंकी जा रही थी” जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

0
111
अरुण जेटली स्टेडियम में 'कोल्ड ड्रिंक' वाले वीडियो पर DDCA की सफाई, "ड्रिंक बेची नहीं, फेंकी जा रही थी" जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच
अरुण जेटली स्टेडियम में 'कोल्ड ड्रिंक' वाले वीडियो पर DDCA की सफाई, "ड्रिंक बेची नहीं, फेंकी जा रही थी" जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

DDCA Clarification: आज दिल्ली में भारत और नामीबिया के बीच हो रहे मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। वीडियो में एक वेंडर खुले हुए गिलास से कोल्ड ड्रिंक को वापस बोतलों में भरता हुआ दिखाई दे रहा था। फैंस ने आरोप लगाया कि पुरानी ड्रिंक को दोबारा बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है। लेकिन अब दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने इस पर आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है।

DDCA का जवाब: “यह कचरा प्रबंधन (Waste Management) का हिस्सा था”

DDCA ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में जो दिख रहा है, वह ड्रिंक को दोबारा बेचने की कोशिश नहीं, बल्कि उसे नष्ट करने की प्रक्रिया थी। संस्था के मुताबिक, वेंडर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर रहा था। गिलासों में बची हुई ड्रिंक को कूड़े में फेंकने से पहले बोतलों में इकट्ठा किया गया ताकि उन्हें व्यवस्थित तरीके से डिस्पोज किया जा सके। इन बोतलों को बाद में रीसाइक्लिंग पॉलिसी के तहत प्रोसेस किया गया।

हाइजीन और नियमों का हवाला

DDCA ने कहा कि स्टेडियम में खान-पान के लिए सख्त ‘हाइजीन प्रोटोकॉल’ का पालन किया जाता है। वेंडर अधिकृत था और इवेंट गाइडलाइन्स के तहत ही काम कर रहा था। एसोसिएशन ने फैंस से अपील की है कि वे भ्रामक वीडियो पर यकीन न करें और भरोसा दिलासा है कि स्टेडियम में बिकने वाली ड्रिंक्स पूरी तरह सुरक्षित और मानक के अनुरूप हैं।

स्टेडियम में भीड़ बहुत होती है और ऐसे वीडियो अक्सर गलतफहमी पैदा कर देते हैं। DDCA का कहना है कि ये कोल्ड ड्रिंक गंदी बाल्टी में फेंकने के बजाय बोतलों में भरकर रीसायकल करने के लिए भेजी जा रही थी। हालांकि, स्टेडियम मैनेजमेंट को चाहिए कि ऐसी प्रक्रियाएं पब्लिक की नज़रों से दूर करें ताकि ऐसी अफवाहों को हवा न मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here