महिला विश्व कप विजेता बेटियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा

0
124

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ियों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार ने घोषणा की है कि टीम का हिस्सा रहीं तीनों महाराष्ट्र की बेटियों स्मृति मंधाना,जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को कुल 2.25 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस ऐलान के दौरान कहा कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित किया है, बल्कि महाराष्ट्र का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इन बेटियों के परिश्रम, समर्पण और देशप्रेम की पहचान है।

विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा। टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी की, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने मध्यक्रम में शानदार पारियां खेलीं। राधा यादव ने गेंदबाजी में अपनी सटीक लाइन और लेंथ से विरोधी टीमों को परेशान किया।

महाराष्ट्र सरकार का यह कदम राज्य में महिला क्रिकेट के विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। इससे निश्चित रूप से युवा लड़कियों में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here