2027 विधानसभा चुनाव के लिए गोवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘जनता का घोषणापत्र’ अभियान

0
26

आगामी चुनावों से पहले अपने राजनीतिक एजेंडे को आकार देने के लिए गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समाज के हर वर्ग के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

रिपोर्ट: तुकाराम मराठे

पणजी: गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) ने 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए एक डिटेल “जनता का घोषणापत्र” (People’s Manifesto) तैयार करने के लिए पूरे राज्या में जन-परामर्श अभियान शुरू किया है। इस पहल का मकसद गोवा के नागरिकों की आकांक्षाओं, चिंताओं और वास्तविक मांगों को पार्टी के चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखना है।

जनभागीदारी के लिए नेतृत्व का आह्वान

पणजी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष कैप्टन विरियाटो फर्नांडिस ने एक ऐसा समावेशी दस्तावेज तैयार करने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई, जो गोवा की वास्तविक आवाज हो। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।

नेताओं ने सामूहिक रूप से समाज के हर वर्ग के नागरिकों और सामुदायिक समूहों से अपील की कि वो आगे आएं और घोषणापत्र तैयार करने की इस प्रक्रिया में अपने विचारों का सक्रिय योगदान दें।

जनता की जरूरतों पर आधारित शासन मॉडल

आम गोवावासियों को होने वाली कठिनाइयों को समझने पर जोर देते हुए कांग्रेस ने कहा कि राज्य की अगली सरकार राजनीतिक स्वार्थों के बजाय जनता की जरूरतों और आकांक्षाओं से प्रेरित होनी चाहिए। इस जमीनी परामर्श अभियान के माध्यम से पार्टी ये सुनिश्चित करना चाहती है कि 2027 का उसका रोडमैप सीधे तौर पर उन लोगों द्वारा तय किया जाए जिनकी वो सेवा करना चाहती है।

गोवा की आर्थिक चुनौती

2027 के विधानसभा चुनाव ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहे हैं जब गोवा गंभीर आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी ने राज्य की इस चुनौतीपूर्ण वित्तीय स्थिति के लिए वर्तमान भाजपा सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों, दोषपूर्ण योजना, गलत प्राथमिकताओं और व्यापक भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया।

GPCC के अनुसार, बढ़ते कर्ज के बोझ और सार्वजनिक वित्त के कथित कुप्रबंधन ने आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है, जिससे आवश्यक विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हुई हैं। वही सत्ताधारी पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल के दिनों में कई जन कल्यान योजनाओं को जनता के लिए पेश किया। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here