Chhath Puja 2026: खरना का महाप्रसाद केले के पत्ते पर ही क्यों रखा जाता है? बेहद खास है इसके पीछे की वजह

आपने गौर किया होगा कि खरना का प्रसाद किसी थाली या बर्तन के बजाय हमेशा केले के हरे पत्ते पर ही परोसा जाता है। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे गहरा धार्मिक और प्राकृतिक महत्व छिपा है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण क्या है।

0
70

लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) का शुभारंभ 13 नवंबर से हो चुका है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान के दूसरे दिन ‘खरना’ की परंपरा निभाई जाती है, जिसका व्रत में विशेष स्थान है। इस दिन व्रती बिना कुछ खाए-पिए (निर्जला) उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद छठी मइया की आराधना कर उन्हें विशेष भोग अर्पित करते हैं। आपने गौर किया होगा कि खरना का प्रसाद किसी थाली या बर्तन के बजाय हमेशा केले के हरे पत्ते पर ही परोसा जाता है। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे गहरा धार्मिक और प्राकृतिक महत्व छिपा है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण क्या है।

केले के पत्ते का प्रयोग क्यों है अनिवार्य?

सनातन संस्कृति में केले के वृक्ष और इसके पत्तों को अत्यंत पावन माना गया है। छठ पर्व में स्वच्छता और पवित्रता का सबसे अधिक ध्यान रखा जाता है। धातु या अन्य पात्रों को बार-बार इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन केले का पत्ता पूरी तरह से नया और एक बार उपयोग होने वाला (Disposible) होता है। इससे प्रसाद के जूठे या अशुद्ध होने की कोई संभावना नहीं रहती। छठ पूजा सीधे तौर पर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का त्योहार है। यही वजह है कि इस पूजा में कृत्रिम चीजों के बजाय प्राकृतिक वस्तुओं—जैसे मिट्टी के चूल्हे, बांस के सूप, आम की लकड़ी और केले के पत्ते—का इस्तेमाल सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, केले के पेड़ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। इसे शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए केले के पत्ते पर रखकर प्रसाद ग्रहण करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।

खरना की पूजा विधि और परंपरा

खरना के दिन व्रती प्रातःकाल से ही निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं।संध्या के समय नए मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर पूरी शुद्धता के साथ महाप्रसाद तैयार किया जाता है।इस विशेष भोग में नए चावल और गुड़ से बनी खीर (रसिया) तथा शुद्ध घी लगी रोटियां शामिल होती हैं।सूर्यास्त होने पर सूर्य देव और छठी मइया का विधिवत पूजन किया जाता है और केले के पत्ते पर प्रसाद रखकर भोग लगाया जाता है।पूजा पूर्ण होने के पश्चात व्रती सबसे पहले एकांत में इस प्रसाद को ग्रहण कर अपना उपवास खोलते हैं। इसके बाद ही परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बीच यह महाप्रसाद वितरित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here