अमित शाह के जन्मदिन पर देवभूमि उत्तरकाशी में रुद्राभिषेक, संत-महात्माओं को बांटे कंबल और फल

0
103
अमित शाह के जन्मदिन पर देवभूमि उत्तरकाशी में रुद्राभिषेक, संत-महात्माओं को बांटे कंबल और फल
अमित शाह के जन्मदिन पर देवभूमि उत्तरकाशी में रुद्राभिषेक, संत-महात्माओं को बांटे कंबल और फल

उत्तरकाशी, 22 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड की देवभूमि उत्तरकाशी में पूजा-अर्चना और सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पूर्व पार्षद एवं असम के कोकराझार निवासी शेखर यादव ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई।कार्यक्रम में 11 ब्राह्मणों के माध्यम से विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सेवा कार्य भी किए गए। शेखर यादव ने संत-महात्माओं को कंबल, फल और दूध वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।इस दौरान शेखर यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने इस विशेष अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से शुभकामनाएं व्यक्त कीं।शेखर यादव बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पूर्व पार्षद हैं और असम के कोकराझार से संबंध रखते हैं। उनके द्वारा उत्तरकाशी में आयोजित इस पूजा-अर्चना एवं सेवा कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here