पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा हाईकमान को भेज दिया है। अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय और राज्य मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अध्यक्ष पद की रेस में कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।
पंजाब में वड़िंग के इस्तीफे से बढ़ी सियासी हलचल

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे की खबर ने पार्टी के भीतर हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, राजा वड़िंग ने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी उनसे फोन पर पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत की है।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्या कहा?

राजा वड़िंग से जब उनके इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिलहाल इस मामले पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वड़िंग ने कहा कि वह अभी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते। उनके मुताबिक, जब सही समय आएगा तो वह पूरी जानकारी देंगे। इससे संकेत मिलता है कि इस्तीफे और संगठन में होने वाले बदलाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जल्द आधिकारिक तस्वीर साफ की जा सकती है।
किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?





