‘मान का मुनाफा’: पंजाब में ‘आप’ का धुआंधार घर-घर अभियान।

0
5

आम आदमी पार्टी पंजाब ने शुक्रवार को अपनी विशेष पहल ‘मान के मुनाफे’ के तहत राज्यभर में अपना घर-घर चुनाव प्रचार अभियान तेजी से जारी रखा। इस मुहिम के तहत पार्टी के विधायकों और क्षेत्र प्रभारियों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सीधे आम जनता से संपर्क साधा और मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड उनके चौखट तक पहुंचाया। गुरुहरसहाय से विधायक फौजा सिंह सरारी, फिरोजपुर ग्रामीण से एडवोकेट रजनीश दहिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, लुधियाना उत्तरी से मदन लाल बग्गा, अमलोह से गुरिंदर सिंह गारी, बलाचौर से संतोष कटारिया, अमृतसर पूर्वी से जीवनजोत कौर, दसूहा से करमबीर सिंह घुम्मण और खरड़ व शाहकोट के क्षेत्र प्रभारियों ने अपने-अपने इलाकों में इस अभियान की कमान संभाली।

जनसंपर्क के दौरान ‘आप’ नेताओं ने स्पष्ट किया कि ‘मान के मुनाफे’ महज एक चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि पिछले साढ़े चार सालों में सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जनता के सामने रखने का एक ईमानदार प्रयास है। नेताओं ने बताया कि मुफ्त बिजली, बेहतरीन सरकारी स्कूल, आम आदमी क्लीनिक और ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ जैसी जनहितैषी योजनाओं के कारण पंजाब के एक आम परिवार को सालाना ₹1.82 लाख तक का सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस दौरान अधिकतर घरों के बिजली बिल शून्य आने और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च घटने से लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जनता ने भी आप नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और पारंपरिक राजनीतिक दलों की तुलना में इस जनहितैषी शासन के प्रति अपना खुला समर्थन व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here