Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, महिला कबड्डी में गोल्ड; सावन बरवाल ने जीता सिल्वर

0
35

नागोया: एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत के खाते में कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड है। महिला कबड्डी में भारत ने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है।

कबड्डी के फाइनल में भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में भारत ने 22-16 की बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने अहम मौकों पर अंक हासिल करते हुए मुकाबला 37-34 से अपने नाम कर लिया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का दबदबा जारी

स्क्वॉश में भी भारत के लिए दिन खास रहा। अनाहत सिंह महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं, जबकि अभय सिंह ने पुरुष सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई। इससे भारत पहली बार एशियन गेम्स में महिला और पुरुष दोनों सिंगल्स के फाइनल में पहुंचा है।

सावन बरवाल ने 44 साल बाद दिलाया मैराथन मेडल

पुरुष मैराथन में सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में भारत को 44 साल बाद पदक मिला है। इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में भारत ने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Asian Games 2026 मेडल टैली में भारत का पोजिशन

महिला कबड्डी के गोल्ड और सावन बरवाल के सिल्वर समेत भारत के पदकों की संख्या 27 हो गई है। भारत के खाते में 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं। मौजूदा मेडल टैली में भारत 12वें स्थान पर बना हुआ है। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान लगातार जारी है और शनिवार को पुरुष कबड्डी टीम के पास भी गोल्ड मेडल जीतने का मौका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here