पंजाब में निवेश का बढ़ा दायरा, CM मान बोले- 4 साल में आए ₹1.89 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

0
22

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में बढ़ते औद्योगिक निवेश को लेकर कहा है कि राज्य तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। सरकार के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में पंजाब में 1.89 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार ने निवेशकों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा, आसान मंजूरी प्रक्रिया और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उनके मुताबिक, इसका असर राज्य में आने वाले नए निवेश प्रस्तावों में दिखाई दे रहा है।

पंजाब का मोहाली निवेश में रहा सबसे आगे

निवेश प्रस्तावों के मामले में मोहाली 9,478 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद लुधियाना में 4,968 करोड़, पटियाला में 2,590 करोड़ और होशियारपुर में 2,003 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, कपूरथला और जालंधर में भी बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पंजाब में औद्योगिक विकास का दायरा पारंपरिक औद्योगिक शहरों से आगे बढ़ रहा है।

CM मान का रोजगार पर फोकस, 6.31 लाख युवाओं को उम्मीद

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निवेश के आंकड़े बढ़ाना नहीं है। निवेश का फायदा रोजगार, उद्यमिता और लोगों की आय बढ़ाने के रूप में पंजाब के लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने मोहाली में आईटी, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पंजाब में टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों और नए उद्यमों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

MSME और औद्योगिक क्लस्टरों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूत करने के लिए अलग-अलग औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। मोहाली में हाई-टेक मेटल क्लस्टर, लुधियाना में विनिर्माण और टेक्सटाइल से जुड़े क्लस्टर और पटियाला में कटिंग टूल क्लस्टर को लेकर पहल की गई है। CM मान ने कहा कि पंजाब में दो बड़े औद्योगिक पार्कों को भी मंजूरी दी गई है। सरकार का लक्ष्य बेहतर बुनियादी ढांचे और आसान कारोबारी प्रक्रियाओं के जरिए पंजाब को देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों में मजबूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here