पंजाब में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन का आगाज हो गया है. बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत की. इस बार करीब 10 लाख खिलाड़ी 39 खेलों और चार पैरा खेलों में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिताओं का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा.





