SI की सीधी भर्ती खत्म, पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला। 3 अगस्त से विधानसभा सत्र।

0
14

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक बुलाने की सिफारिश की है। इससे पहले विधानसभा का 12वां सत्र 1 मई 2026 को समाप्त हुआ था। इसके अलावा पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रैंक पर सीधी भर्ती खत्म करने और अब ASI रैंक पर सीधी भर्ती करने के लिए पंजाब पुलिस नियम, 1934 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। जिला, इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन और TSS कैडरों में 30 प्रतिशत तथा आर्म्ड कैडर में 10 प्रतिशत भर्ती सीधी होगी।

कैबिनेट ने 1 जुलाई 2026 से पंजाब में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर एम्प्लॉयमेंट एंड लाइवलीहुड मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू करने के लिए कैबिनेट उप-समिति के गठन को भी मंजूरी दी है। योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार के बीच खर्च की हिस्सेदारी 60:40 होगी। वहीं, मोहाली के कालक्ट भवन में कोरिया के पैंग्यो टेक्नो वैली मॉडल की तर्ज पर ‘इंटीग्रेटेड इनोवेशन एंड स्टार्टअप सेंटर’ स्थापित किया जाएगा, जो एग्री-टेक समेत विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन, रिसर्च और एक्सेलेरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर केंद्रित होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए दरियाओं और ड्रेनों से सिल्ट निकालने की अनुमति की समय सीमा बढ़ाने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here