पंजाब सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान “युद्ध नशियां विरुद्ध”। 16 महीने में 70 हज़ार से अधिक नशा तस्कर 3125 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार।

0
10

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर शुरू किए गए नशे के खिलाफ चल रहे निर्णायक अभियान “युद्ध नशियां विरुद्ध” के 16 महीने पूरे हो गए हैं, जिसके तहत पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 50 हाजर 656 FIR दर्ज की हैं और 70 हजार 871 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 3 हजार 125 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बता दें इस अभियान में पंजाब पुलिस, डीजीपी गौरव यादव के निर्देशन में, राज्य के सभी 28 जिलों में रोजाना कार्रवाई कर रही है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा कार्रवाई से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया: 3125 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस ने 842 किलोग्राम अफीम, 675 क्विंटल भूक्की, 85 किलोग्राम चरस, 1022 किलोग्राम गांजा, 58 किलोग्राम आईसीई, 59 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 19.40 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है। 487वें दिन, पंजाब पुलिस ने बुधवार को 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.8 किलो हेरोइन, 401 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11.12 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान को 162वें दिन भी जारी रखते हुए 650 छापेमारी कर 368 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 287 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और 8 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here