देशभर में मुसलाधार बारिश का दौर जारी, मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 6 राज्यों में 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश।

0
31

देशभर में इस समय मानसून एक्टिव है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भोपाल में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्कूलों में दो दिन की छुट्‌टी कर दी गई। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया। नीचले इलाकों में हालात और ज्यादा खराब है।

राजस्थान के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र यानि कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में 12 इंच तक बारिश हुई। पुल-पुलिया पानी में समा गई है। लोगों का बाहर आना-जाना मुश्किल हो गया है।

इधर पहाड़ी राज्यों में हालात और ज्यादा खराब है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में NH-305 पर चलती गाड़ी पर मलबा और चट्टानें गिर गईं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते राज्य में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत 259 सड़कें, 161 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। कई हाईवे और सड़कें बंद है, कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है।

दो सिस्टम एक्टिव होने से कई राज्यों में बारिश

देश के मध्य हिस्से में इस समय एक लो-प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर एरिया बारिश करा रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। IMD ने 11-12 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक और मौसम सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त के आसपास लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। जिससे पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं।आसान भाषा में समझें तो अभी बारिश कराने वाले सिस्टम हर जगह सक्रिय हैं, इसलिए मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here