क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने 7 साल बड़ी एक्ट्रेस चार्ली चौहान से रचाई शादी, अर्शदीप सिंह ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

0
70

Ramandeep Singh Marriage: क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्शदीप सिंह ने कपल की फोटो शेयर कर बधाई दी

भारतीय क्रिकेट और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी दो चर्चित हस्तियों ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचा दिया है। टीम इंडिया और आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके ऑलराउंडर रमनदीप सिंह अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। रमनदीप ने टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर रमनदीप और चार्ली चौहान

रमनदीप सिंह ने एक्ट्रेस चार्ली चौहान से रचाई शादी, जश्न में क्रिकेट जगत के  सितारों ने की शिरकत - India TV Hindi

रमनदीप और चार्ली चौहान की शादी पूरे पंजाबी अंदाज में हुई। शादी समारोह में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दोनों का वेडिंग लुक भी फैंस का ध्यान खींच रहा है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। क्रिकेट और मनोरंजन जगत के बीच यह नया रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

आलराउंडर रमनदीप और एक्ट्रेस चार्ली के बीच 7 साल का उम्र का अंतर

चार्ली चौहान कौन हैं? क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ गुपचुप शादी रचाकर चर्चा  में आईं अभिनेत्री

इस शादी की एक खास बात दोनों की उम्र में अंतर भी है। रमनदीप सिंह की उम्र 29 साल, जबकि चार्ली चौहान 36 साल की हैं। यानी दोनों के बीच करीब 7 साल का अंतर है। हालांकि उम्र का यह अंतर उनके रिश्ते के बीच कभी बाधा नहीं बना और अब दोनों ने शादी के जरिए अपने रिश्ते को नई पहचान दे दी है। रमनदीप घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में भी अपनी ऑलराउंड क्षमता के दम पर पहचान बना चुके हैं। वहीं चार्ली चौहान लंबे समय से टेलीविजन और मनोरंजन की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं।

MTV Roadies से मिली चार्ली चौहान को पहचान

Ramandeep Singh Marries Charlie Chauhan Wedding Photos Viral 2 - Kaisi Yeh  Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे,  देखें तस्वीरें| Navbharat Live

चार्ली चौहान ने मनोरंजन की दुनिया में साल 2009 में MTV Roadies के जरिए कदम रखा था। इस रियलिटी शो के बाद उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। चार्ली को खासतौर पर ‘कैसी ये यारियां’ और ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ जैसे टीवी शोज के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने डांसर कुंवर अमर के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया था। अपनी एक्टिंग, डांस और ग्लैमरस अंदाज की वजह से चार्ली ने टीवी दर्शकों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। ऐसे में उनकी शादी की खबर ने मनोरंजन जगत के फैंस का भी ध्यान खींचा है।

KKR के लिए फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं रमनदीप

Who is KKR debutant Ramandeep Singh, Check his IPL salary

रमनदीप सिंह ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है। रमनदीप को भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिल चुकी है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15 रन और एक विकेट दर्ज है।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दी शादी की बधाई

रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान की उम्र में 7 साल का अंतर है. घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले रमनदीप सिंह की उम्र 29 साल है. वहीं, शिमला में जन्मी चार्ली चौहान 36 साल की हैं. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)

रमनदीप की शादी में उनके करीबी दोस्त और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रही। अर्शदीप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रमनदीप और चार्ली की शादी की खूबसूरत तस्वीर साझा की और दोनों को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट के मैदान से लेकर निजी जिंदगी तक रमनदीप के इस नए अध्याय को लेकर फैंस के बीच उत्साह है।

रमनदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का

कौन हैं रमनदीप सिंह, जिन्हें साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज में मिली जगह, IPL  2024 में मचाया था धमाल

रमनदीप सिंह ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत बेहद खास अंदाज में की थी। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। अब क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बना चुके रमनदीप ने निजी जिंदगी में भी नई पारी शुरू कर दी है। रमनदीप और चार्ली की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट-एंटरटेनमेंट जगत से दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here