संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अनोखा प्रदर्शन, पप्पू यादव दानपात्र लेकर पहुंचे, राहुल गांधी ने पैसे डाले। बीजेपी ने बताया ‘घटिया नाटक’।

0
46

दिल्ली। संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन के मुद्दे पर विपक्ष ने अनोखा नाटक किया। इस प्रदर्शन में पप्पू यादव पुजारी के वेश में पहुंचे और दानपात्र लेकर बैठे जिसके बाद राहुल गांधी ने उसमें पैसे डाले। तमाम विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसद में दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर और संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं हुई थी।

संसद परिसर में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन को घटिया नाटक करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे, वे अब केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए सनातन परंपराओं और संतों के वेश का मजाक उड़ा रहे हैं। सत्तापक्ष ने विपक्ष पर एक संवेदनशील और धार्मिक मुद्दे का राजनीतिकरण करने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here