राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपियों के घर पुलिस ने एक साथ छापामारी की। 26 जून को अयोध्या पुलिस ने राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभी तक लगभग 80 लाख रुपए की बरामदगी हुई है। इसी क्रम में आरोपियों के घर तलाशी और परिजनों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई।

टिन्नू के परीजनों से डेढ़ घंटे तक चली पूछताछ
डेढ़ घंटे तक राम मंदिर दान चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के परिजनों से पूछताछ की गई।सूत्रों के मुताबिक टिन्नू यादव के घर से लग्जरी सामान के कागजात, निवेश के दस्तावेज और सोने और चांदी की कीमती लाखों की ज्वेलरी मिली। महंगी ज्वेलरी भी रमाशंकर यादव के घर से बरामद हुई है।

नृपेंद्र मिश्रा हो सकते है सीईओ
ट्रस्ट की तरफ से इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है। खबर है कि ट्रस्ट को भंग किया जा सकता है और नए सिरे से ट्रस्ट का गठन होगा। इसके साथ ही सीईओ की भी नियुक्ति हो सकती है, बताया जा रहा है कि नृपेंद्र मिश्रा को सीईओ नियुक्त किया जा सकता है। जुलाई के महीने में ट्रस्ट को लेकर एक बड़ी बैठक भी होने वाली है।




