Shocking Crime Case:हथौड़े से 16 साल के लड़के की हत्या! कातिल ने खाया मांस, पिया खून |

0
87

मध्य प्रदेश के दमोह से सामने आई एक ऐसी वारदात…जिसे सुनकर सिर्फ डर ही नहीं… बल्कि कई सवाल भी खड़े हो जाते हैं…एक 16 साल का किशोर…भाई दूज पर बहन के घर गया था…लेकिन घर लौटते वक्त…उसकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई…जिसे अब लोग दरिंदा”कह रहे हैं….लोहे की रॉड… हथौड़ा…और फिर हत्या के बाद जो हुआ…उसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया…लेकिन इस कहानी में सिर्फ एक हत्या नहीं है…इस कहानी में हैं तीन बड़े सवाल…क्या आरोपी पहले से खतरनाक था?…क्या सिस्टम की लापरवाही ने एक और हत्या होने दी?…और आखिर हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा खौफनाक व्यवहार क्यों किया?…

यह कहानी शुरू होती है दमोह जिले के एक छोटे से गांव से….यहां रहने वाला 16 साल का किशोर भरत विश्वकर्मा भाई दूज के मौके पर अपनी बहन के घर समन्ना गांव गया था…भाई दूज…एक ऐसा त्योहार… जहां बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करती है…लेकिन उसी दिन…भरत की जिंदगी खत्म हो गई…परिवार से मिलकर भरत अपनी बाइक से गांव लौट रहा था…लेकिन रास्ते में गांव के ही रहने वाले आरोपी गुड्डा पटेल ने उसे रोक लिया….प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर वार किया…हमला इतना जोरदार था कि भरत सड़क पर गिर पड़ा…लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ…बताया जा रहा है कि आरोपी पास से लोहे का हथौड़ा लेकर आया…और फिर उसने किशोर के सिर पर लगातार कई वार किए…कुछ ही मिनटों में…16 साल का एक लड़का सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था…और उसकी सांसें थम चुकी थीं….लेकिन इस घटना का सबसे डरावना हिस्सा…हत्या के बाद शुरू हुआ…प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि आरोपी का व्यवहार अचानक बेहद खौफनाक हो गया…उसने शव के साथ ऐसी अमानवीय हरकतें कीं जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए…कुछ ही देर में पूरे गांव में यह खबर फैल गई….घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर पास के खेतों में छिप गया…लेकिन गांव वालों का गुस्सा अब फूट चुका था…ग्रामीणों ने खेतों की घेराबंदी कर दी…और आरोपी को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी…

आरोपी खेत से ही पुलिस और ग्रामीणों पर किया पथराव

इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई…बताया जा रहा है कि आरोपी खेत से ही पुलिस और ग्रामीणों पर पथराव करने लगा…उसके हाथ में लोहे की रॉड थी…और वह पास आने वालों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था….हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कुछ ग्रामीण आरोपी को मौके पर ही सजा देने की कोशिश करने लगे…लेकिन जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई…पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही था…बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी की भी हत्या की थी…उस मामले में उसे सजा हुई थी…और वह जेल में था…हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर एक और खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया…जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया..उसे देख किसी होश उड़ जाए….दमोह की यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं…यह सवाल है कि क्या हमारे समाज में ऐसे खतरनाक लोगों को पहचानने और रोकने का सिस्टम सच में मजबूत है?…क्योंकि अगर नहीं…तो अगला शिकार कौन होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here