UP Hikes Liquor Prices:UP शराब नीति 2026,छोटा इजाफा,बड़ा असर!

0
88

उत्तर प्रदेश में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं के बीच चर्चा तेज कर दी है…. एक बोतल पर अब कितना ज्यादा देना होगा और सरकार की नई नीति किस तरह उद्योग और किसानों को प्रभावित करेगी….

उत्तर प्रदेश में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं के बीच चर्चा तेज कर दी है…. आज हम आपको बताएंगे कि एक बोतल पर अब कितना ज्यादा देना होगा और सरकार की नई नीति किस तरह उद्योग और किसानों को प्रभावित करेगी….राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से 36% अल्कोहल वाली देशी शराब पर ड्यूटी बढ़ाकर 165 रुपये से 173 रुपये प्रति लीटर कर दी है। इसका मतलब साफ है—औसतन एक बोतल की कीमत में लगभग 5–6 रुपये का इजाफा….हमारी नई आबकारी नीति से राजस्व में वृद्धि होगी और किसानों व उद्योग को फायदा पहुंचेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों का कोटा बढ़ाया जाएगा, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो….

निर्यात बढ़े और कारोबार में सुधार आए

“शहरी क्षेत्रों में खपत कम होने के कारण यहां के दुकानों का कोटा घटाया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों का कोटा बढ़ाया जाएगा। इसका असर सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा…ग्राहक थोड़ा महंगा जरूर लगेगा, लेकिन अगर निर्यात बढ़े और कारोबार में सुधार आए, तो हम सबको फायदा होगा….कहा ये भी जा सकता है कि …हर इजाफे के पीछे है सरकार का बड़ा प्लान है…”तो इस नई नीति से राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, किसानों को लाभ मिलेगा और निर्यात बढ़ेगा…

हर बोतल पर थोड़ा ज्यादा खर्च

यह भी कह सकते है कि उपभोक्ताओं को अब हर बोतल पर थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा….तो देखा आपने, उत्तर प्रदेश में नई आबकारी नीति के साथ हर बोतल थोड़ी महंगी हुई है। लेकिन यही बदलाव राज्य के राजस्व, किसानों और उद्योग के लिए नए अवसर लेकर आया है….याद रखिए, कभी-कभी थोड़ा खर्च करना पड़ता है, लेकिन इसके पीछे बड़ी उम्मीदें और फायदे छुपे होते हैं…. ‘जब हर बोतल में जुड़ जाए 5 रुपये, तो उम्मीदों के 5000 रुपये का मज़ा भी साथ आए!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here