CM योगी का आक्रांताओं को अल्टीमेटम,कानून तोड़ोगे, नर्क का रास्ता मिलेगा

0
84

‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी, हम जो कहते हैं वह करते हैं…ये बयान है योगी आदित्यनाथ का…ये बयान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिया…जो लोग कल तक बाबरी बनाने का सपना संजोए हुए थे उनके सपनों पानी कैसे फेरना है

‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी, हम जो कहते हैं वह करते हैं…ये बयान है योगी आदित्यनाथ का…ये बयान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिया…जो लोग कल तक बाबरी बनाने का सपना संजोए हुए थे उनके सपनों पानी कैसे फेरना है…ये योगी आदित्यनाथ से कोई सीखें…दरअसल मुख्यमंत्री बाराबंकी के एक कार्यक्रम में गए हुए थे…वहीं अपने भाषण के दौरान कुछ आक्रांताओं के साथ उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए बताया कि ऐसे ही हम अपनी विरासत को सम्मान देते रहेंगे, जैसे पीएम मोदी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर सनातन के प्रति श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज फहराया था. ये केसरिया ध्वज, हमेशा ही भारत के इस गौरव को, सनातन के गौरव को आगे बढ़ाने का काम इसी मजबूती से करेगा…इतना ही प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के की तरीफ करते हुए बोला कि डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बोलती है वो करके दिखाती है. सरकार जितना करती है, उतना ही बोलती है. हम लोगों ने कहा था कि रामलल्ला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. अयोध्या में मंदिर बना गया है. हम इस बात को फिर कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निमाण नहीं होगा. कभी वो दिन आने वाला नहीं है.सीएम योगी ने कहा, कुछ मौकापरस्त लोग मुश्किल में भगवान राम को याद करते हैं और बाद में उन्हें भूल जाते हैं. तो, भगवान राम भी उन्हें भूल गए हैं. वे अब कामयाब नहीं होंगे. वे अब कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे. इन ‘रामद्रोहियों’ के लिए अब कोई जगह नहीं है; ‘राम भक्तों’ पर गोलियां चलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.उन्होंने कहा, जो लोग बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहूंगा कि वह दिन कभी नहीं आएगा. कयामत के दिन के लिए मत जियो. भारत के नियमों से जीना सीखो. देश के कानून का पालन करो. नहीं तो, अगर कोई नियम तोड़ेगा, तो रास्ता उसे सीधे नर्क ले जाएगा. अगर कोई कानून तोड़कर स्वर्ग जाने का सपना देख रहा है, तो उसका सपना कभी पूरा नहीं होगा.


अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि ये बयान किसके लिए और क्यों जारी किया गया…बता दें, बाबरी मस्जिद के नाम अभी एक और विवाद हो रहा है, पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद की रिप्लिका बनाने जा रहे हैं. हुमायूं कबीर ने दावा किया था कि वह बाबरी मस्जिद की रिप्लिका बनाएंगे, इसके बाद उन्हें टीएमसी से निकाल दिया गया था. फिर उन्होंने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया और कहा कि वह मस्जिद को जरूर बनाएंगे, साथ ही दावा किया कि वह विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 फरवरी से मस्जिद का काम शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर दूर-दूर से मौलाना और मौलवी पहुंच रहे हैं….खैर “योगी के बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है… योगी ने स्पष्ट किया कि जो लोग कानून का उल्लंघन करेंगे या राम मंदिर को चुनौती देंगे, उनके लिए कोई जगह नहीं होगी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here