Republic Day Sale,Half Price …सच या झोल!

0
127

Republic Day Sale में अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं…तो ये खबर आपके लिए है….देश के बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma ने Republic Day Sale में ऐसी डील्स उतार दी हैं,जिन्होंने बाजार में हलचल मचा दी है….iPhone 17…Galaxy S25 Ultra…और MacBook जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स—अब वो भी आधी कीमत के आसपास!
तो क्या सच में ₹82,000 वाला iPhone सिर्फ ₹48,000 में मिल रहा है?….क्या हैं शर्तें, क्या है पूरा खेल—आइए जानते है….Republic Day…और डिस्काउंट की सबसे बड़ी जंग…
देशभर में मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Croma ने Republic Day Sale में ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रीमियम स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर रिकॉर्ड तोड़ ऑफर्स पेश किए हैं…
Croma Republic Day Sale – Till 26 January”“Online & Offline Stores”…
इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण बना है Apple iPhone 17….जिस iPhone 17 की लॉन्च कीमत थी करीब ₹82,900,वही फोन अब Croma में सिर्फ ₹47,990 की प्रभावी कीमत में मिल रहा है….

iPhone 17
Launch Price – ₹82,900
Effective Price – ₹47,990

लेकिन ध्यान रहे—ये कीमत सीधे नहीं, बल्कि एक्सचेंज ऑफर,₹2,000 बैंक कैशबैक और ₹8,000 के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस को जोड़कर बनती है…यानि आपका पुराना फोन जितना बेहतर,नया iPhone उतना सस्ता…सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, iPhone 15 पर भी जबरदस्त कटौती देखने को मिल रही है….जहां बाजार में iPhone 15 की कीमत करीब ₹59,900,वहीं Croma की Republic Day Sale में इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ ₹31,990 बताई जा रही है….


iPhone 15
Market Price – ₹59,900
Effective Price – ₹31,990

Samsung Galaxy
Galaxy S25 – ₹50,499
Galaxy S25 Ultra – ₹79,999

यानी अब Apple इकोसिस्टम में एंट्री पहले से कहीं ज्यादा आसान….Apple के साथ-साथ Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी Croma ने बड़ा दांव खेला है ….Galaxy S24 के एक्सचेंज पर नया Galaxy S25 ₹50,499 में मिल रहा है…..वहीं Galaxy S24 Ultra के बदले Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत ₹79,999 बताई जा रही है…यानि फ्लैगशिप फोन—अब फ्लैगशिप कीमत पर नहीं…वहीं फोल्डेबल फोन के शौकीनों के लिए भी खुशखबरी है….Samsung Z Fold 6 के एक्सचेंज पर नया Z Fold 7 ₹1,09,999 में उपलब्ध हो सकता है….हालांकि कंपनी साफ कर रही है—कीमतें पूरी तरह पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेंगी….Republic Day Sale सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं है….स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए लैपटॉप सेगमेंट में भी दमदार ऑफर्स पेश किए गए हैं….MacBook Air M4 स्टूडेंट प्राइस पर ₹55,911 में उपलब्ध है…वहीं HP OmniBook 5 13th Gen प्रोसेसर के साथ ₹48,130 की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है….हालांकि ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना होगा….कि ये सभी कीमतें एक्सचेंज, बैंक ऑफर और सीमित स्टॉक पर आधारित हैं….हर स्टोर और हर ग्राहक के लिए डील एक जैसी हो—ये जरूरी नहीं….तो अगर आप भी नया फोन, नया लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं—तो Republic Day Sale आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है….लेकिन खरीदारी से पहले शर्तें जरूर पढ़ें,और एक्सचेंज वैल्यू अच्छे से जांच लें…Republic Day Sale में डिस्काउंट का शोर तो बहुत है—
अब फैसला आपके बजट का है!….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here