SRS लॉजिकेयर ने मारुति सुजुकी इंडिया के Annual Service Provider Meet 2025 में तीन अवॉर्ड जीते, कंपनी की सर्विस एक्सीलेंस को मिली पहचान

0
165

Report By, राज के वर्मा – एडिटर, राष्ट्र टीवी

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड एनुअल सर्विस प्रोवाइडर मीट 2025 में एसआरएस लॉजिकेयर ने तीन अवॉर्ड जीते
-मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की सीनियर लीडरशिप ने ये अवार्ड भेंट किये
-यह अचीवमेंट एसआरएस लॉजिकेयर परिवार के हर सदस्य की: शिवम राणाएडिटर
गुरुग्राम। गुरुग्राम की एसआरएस लॉजिकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपनी उम्दा सेवाओं के बल पर एक बार फिर से अवार्ड जीते हैं। एनुअल सर्विस प्रोवाइडर मीट-2025 में कंपनी ने तीन बड़े अवॉर्ड जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इससे एक भरोसेमंद सर्विस पार्टनर के तौर पर कंपनी की लीडरशिप और निखरकर आई है।
एसआरएस लॉजिकेयर को तीन अवार्ड-ओवरऑल विनर नंबर-1 सर्विस प्रोवाइडर, कंप्लायंस चैंपियन बेस्ट परफॉर्मर नंबर-1 और बेस्ट मैनेजर अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की सीनियर लीडरशिप ने दिए, जिसमें ईओ एंड सीएचआरओ सलिल लाल, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट एचआर संजय नारंग, सीनियर वाइस पे्रजीडेंट एचआर मकोतो मित्सुडा वाइस प्रेजीडेंट एचआर मनीष पांडे और डीपीओ भूपिंदर ने भेंट किये। तीनों सम्मान एसआरएस लॉजिकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ शिवम राणा, डायरेक्टर ऋषभ राणा और चीफ ऑफ स्टाफ विजय अरोड़ा ने ग्रहण किये।
इस अचीवमेंट पर कंपनी के एमडी एवं सीईओ शिवम राणा ने कहा कि यह पहचान एसआरएस लॉजिकेयर की इंटेलेक्चुअल कैपिटल, लोगों पर फोकस करने वाली लीडरशिप और बिना किसी समझौते वाले कंप्लायंस स्टैंडड्र्स को दिखाती है। वे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को उनके भरोसे और पहचान के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं। यह अचीवमेंट एसआरएस लॉजिकेयर परिवार के हर उस सदस्य की है, जिनकी लगन और कंसिस्टेंसी लगातार स्टैंडर्ड को ऊंचा करती है।
डायरेक्टर ऋषभ राणा ने कंपनी का प्रोफाइल सांझा करते हुए बताया कि हम एक सप्लाई चेन इंटीग्रेटर के तौर पर काम करते हैं। हम एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन स्पेशलिस्ट के तौर पर हम अपनी सप्लाई चेन सर्विसेज की पूरी रेंज में इनोवेशन लाकर और उन्हें लागू करके कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन देने में सबसे आगे हैं।
साहिल राणा ने आगे कहा कि एसआरएस लॉजिकेयर प्राइवेट लिमिटेड डिमांड और रिसोर्स के बीच एक प्लेटफॉर्म है। यह एक प्रोफेशनल मैनेज्ड ऑर्गनाइजेशन है। हमारी विशेषज्ञ और रणनीतिक की टीम साइंटिफिक तरीके से सभी वर्टिकल्स में हमारी ऑपरेशनल एफिशिएंसी को लगातार बेहतर बनाने के लिए अपनी एक्सपर्टीज का इस्तेमाल करती है।
चीफ ऑफ स्टाफ विजय अरोड़ा ने कहा कि जो उम्मीद उनकी कंपनी से होती है, उससे भी बढक़र बेहतर काम करके हम दिखाते हैं। समय की पाबंदी और गुणवत्ता का काम ही हमारी कंपनी का मुख्य ध्येय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here