फ़िडे वर्ल्ड कप 2025 के दोनों सेमीफ़ाइनल अब टाईब्रेक की ओर बढ़ गए हैं। जीएम नोडिरबेक याकूबोव और जीएम जावोखिर सिंडारोव ने शनिवार को अपने दूसरे गेम में ड्रॉ खेला। वहीं जीएम आंद्रे एसिपेंको भी चीन के जीएम वेई यी की कड़ी डिफेंस को तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। पहले गेम की तरह इस बार भी वेई यी समय के दबाव में थे, लेकिन अपने शांत और सटीक खेल से उन्होंने खुद को मुश्किल से सुरक्षित रखा। एसिपेंको ने जैसे ही देखा कि कोई स्पष्ट जीत संभव नहीं है, ड्रॉ ऑफर कर दिया। वेई ने तुरंत ऑफर स्वीकार नहीं किया और अपनी क्वीन से बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन 37 चालों के बाद दोनों ने शांति समझौते पर साइन कर दिया। दूसरे सेमीफ़ाइनल में नॉर्डिरबेक और सिंडारोव ने भी 30 चाल की लिमिट तक सॉलिड और सुरक्षित खेल खेला और फिर ड्रॉ पर सहमति जताई। अब दोनों सेमीफ़ाइनल मुकाबले टाईब्रेक में जाकर ही अपना विजेता तय करेंगे।




