दिल्ली ब्लास्ट: अल फलाह ट्रस्ट पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-फरीदाबाद में छापेमारी

0
109

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अल फलाह ट्रस्ट पर बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दिल्ली के ओखला में अल फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद में यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक मामले में हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ED ने ओखला स्थित मुख्यालय, यूनिवर्सिटी कैंपस और संचालकों के निजी आवास समेत लगभग 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दिल्ली के जामिया नगर, ओखला विहार और फरीदाबाद के सेक्टर-22 में ED की टीमें सुबह से ही तैनात हैं।

ईडी की टीम ने दस्तावेज़, बैंक खातों की डिटेल, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। छापेमारी अभी जारी है और शाम तक और ठिकानों पर दबिश की संभावना है।

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी और उसके मालिकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here