
Report by : आश्विन मिश्रा
इंडियन पिकलबॉल नेशनल्स 2025 के चौथे और अंतिम दिन भी रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 1800 से अधिक मैच खेले गए। राज्य मैडल टैली में महाराष्ट्र ने तीन गोल्ड और पांच सिल्वर के साथ अग्रणी स्थान बनाया, जबकि कर्नाटक ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर जीते। गुजरात ने तीन गोल्ड मेडल हासिल किए, वहीं तेलंगाना के खाते में दो गोल्ड और एक सिल्वर आया। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली और राजस्थान ने दो-दो मेडल जीते, जबकि गोवा और असम ने एक-एक जीत दर्ज की।
महिला वर्ग में ओपन विमेंस डबल्स फाइनल में Naomi Amalsadiwala और Pearl Amalsadiwala ने Monica Menon और Sharmada Balu को 15-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। 40+ मिक्स्ड डबल्स में Ranjith Sarvanan और Kamini Murugaboopathy ने Shilpa Sham और Avilay Jha को 15-6 से मात दी।
सिनियर डिवीज़न में तमिलनाडु ने मजबूत प्रदर्शन किया। 70+ मेन्स डबल्स में Naharaj Subramanian और SL Rajiv Reddy ने पांच टीमों के बीच रणनीति और स्थिरता के साथ जीत हासिल की। 40+ मिक्स्ड डबल्स में भी Ranjith Sarvanan और Kamini Murugaboopathy ने शानदार 15-6 की जीत दर्ज की।
यह चैंपियनशिप पहला आधिकारिक नेशनल्स थी, जिसे युवा मामले और खेल मंत्रालय से नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (NSF) मान्यता मिली है। इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया और कुल 1800+ मैच खेले गए।




