‘बहुत बड़ी गलती हुई है’…ट्रस्ट। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर।

0
50

राम मंदिर चढ़वा चोरी की लगातार चल रही जांच के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे का प्रस्ताव रखा जिसपर चर्चा के बाद ट्रस्ट ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। देशभर के लोगों की नजर इस बैठक पर रही है, क्योंकि मामला रामभक्तों के भोरेसा का है। लूटकांड के बाद ट्रस्ट की ये पहली बैठक हुई। दरअसल चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने और विरोध बढ़ने के चलते चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट के पदों से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसको स्वीकार करने का फैसला बैठक में हुआ।

बहुत बड़ी गलती हुई है- ट्रस्ट

बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी और तमाम लोगों ने माना की राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बहुत बड़ी गलती हुई है। इसे ट्रस्ट ने खुद पर लगे बड़े कलंक के रुप में देखा है। अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास पहले ही पत्र लिखकर कह चुके है- ‘जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे’। बैठक में व्यवस्था सुधार पर जोर दिया गया। इसी के साथ ही ट्रस्ट ने मामले की जांच कर रही SIT पर भरोसा जताया। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने की बात कही गई, और ये माना की करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है।

पाप की सजा मिलनी चाहिए- गोपाल दास

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शामिल होने से पहले गोपाल दास ने पत्र लिखा था और इस लूटकांड की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था- “मैं बहुत आहत हूं, इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि- सीएम योगी और पीएम मोदी पर मुझे पूरा भरोसा है”। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस अहम बैठक में 14 सदस्यों में से 9 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, वहीं केंद्र और राज्य सरकार के नामित सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले सदस्यों में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी, ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन, दिनेन्द्र दास, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, परमानंद गिरी महाराज और स्वामी विश्व प्रपन्न तीर्थ जी महाराज मौजूद रहे। दूसरी तरफ, कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इस बैठक से जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here