यूपी में बारिश का कोहराम, 75 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की हुई मौत।

0
36

यूपी में मानसून की बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। खासकर पश्चिमी यूपी में नदियां उफान पर हैं। कई जगहों पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। शुक्रवार देर रात में लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत 10 शहरों में मूसलाधार बारिश हुई। शनिवार तड़के तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। सबसे ज्यादा 4 मौतें गाजियाबाद में हुई हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है।

बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

शनिवार तड़के कई शहरों में बूंदाबांदी होती रही, बाकी शहरों में बादल छाए हैं तो कहीं धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यूपी के 75 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 13 शहरों में भारी बारिश का ऑरेंज और 27 शहरों में यलो अलर्ट है।

गंगा उफान पर, हाईवे प्रभावित

वहीं बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। पुल पर पानी आने से मेरठ-बिजनौर हाईवे, हरिद्वार रोड समेत कई रूट पर यातायात बंद कर दिया गया है। हापुड़ में भारी बारिश की वजह से अंडरपास में पानी भर गया। कई पुल-पुलिया पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here