कुशीनगर में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी। 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं की सौगात। सपा ने कुशीनगर की उपेक्षा की – सीएम

0
28

कुशीनगर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के दौरे पर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कुशीनगर के रामकोला हाटा विधानसभा क्षेत्र की 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने सपा को आड़े हाथों लिया। कुशीनगर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी शुरू होने वाली है। कुशीनगर में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिसे सरकार बढ़ाएगी।मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि नारायणी नदी के उस पार की कनेक्टिविटी नहीं थी। हम उनके लिए भी पुल बनाने जा रहे हैं। गरीबों के कल्याण, युवकों के रोजगार, किसान के कल्याण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। किसी शिक्षक के साथ कार्य के दौरान कोई घटना होती है तो परिवार को 80 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये तक मिलेगा।

सपा ने कुशीनगर की उपेक्षा की – सीएम

कुशीनगर में काफी संभावनाएं पहले भी थीं, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ईमानदार नहीं थी। सब कुछ होने के बाद भी कुशीनगर पिछड़ेपन, बीमारी का केंद्र बन गया था। सीएम ने कहा कि रामायण कालीन कुशीनगर भगवान बुद्ध और महावीर की इस धारा को नमन करता हूं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा मंदिरों के सुंदरीकरण का पैसा कब्रिस्तान पर खर्च करती थी। आज हमें आईना दिखा रहे हैं, यह शोभा नहीं देता है। आज हर जगह विकास हो रहा है। सीएम ने कहा कि आज हर धर्म के लोग अपना त्योहार मना रहे हैं। सपा सरकार में दुर्गा पूजा के समय प्रतिमा नहीं रखने दी जाती थी। होली पर रंग नहीं लगाने देते थे। डोल मेले पर रोक लगाते थे। ये लोग अयोध्या, मथुरा और काशी के बारे में कैसे सोचते थे ? मंदिरों पर कब्जा कराते थे। अब मंदिरों पर कब्जा नहीं सुंदरीकरण हो रहा है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here