नितिन नबीन ने की नई राष्ट्रीय टीम तैयार; स्मृति-राम को अहम कमान, हटाए गए IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय

काफी समय से प्रतीक्षित इस पुनर्गठन को आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और भविष्य की रणनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. इस नई कार्यकारिणी में अनुभव, युवाओं और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है.

0
17

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई संगठनात्मक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. काफी समय से प्रतीक्षित इस पुनर्गठन को आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और भविष्य की रणनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. इस नई कार्यकारिणी में अनुभव, युवाओं और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है.

मुख्य प्रशासनिक व वित्तीय पदभार

संगठन के केंद्रीय प्रशासनिक ढांचे में वरिष्ठ पदाधिकारियों पर फिर से भरोसा जताया गया है. बी. एल. संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजेश मंगल राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष, तरुण चुघ केंद्रीय कार्यालय प्रभारी,महेंद्र पांडे केंद्रीय कार्यालय सचिव और शिवप्रकाश और सौदान सिंह राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की श्रेणी में कौन-कौन शामिल?

पार्टी ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव सहित महिला नेतृत्व को प्राथमिकता मिली है. इनके अलावा तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर,मधुचंद्र कर भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

    स्मृति ईरानी को अहम कमान

    संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए 8 राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी शीर्ष नेतृत्व में वापसी हुई है. इसके अलावा,विपल्ब कुमार देब, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.

    राष्ट्रीय सचिव लिस्ट

    इसके अलावा पार्टी ने विभिन्न राज्यों के ऊर्जावान चेहरों को राष्ट्रीय सचिव के रूप में टीम में शामिल किया है. जिसमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, संदीप पाठक, एस. फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं.

    हटाए गए आईटी सेल इंचार्ज अमित मालवीय

    पार्टी ने कई अनुषांगिक संगठनों और विभागों के प्रमुखों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. संगठन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को नया आईटी सेल प्रमुख नियुक्त किया है. अनिल बलूनी मुख्य मीडिया प्रभारी के पद पर बने रहेंगे.हेमंग जोशी युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य ओबीसी मोर्चा, शिवेश कुमार राम अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा, मन्नालाल रावत अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा, कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे.

    प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए उन्होंने लिखा कि यह नई टीम अनुभव, जन-सेवा के प्रति निष्ठा और नई ऊर्जा का बेहतरीन मिश्रण है. उन्होंने भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की मजबूती और जन-कल्याण के कार्यों में अपना उत्कृष्ट योगदान देंगे.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here