EPSTEIN FILES EXPOSED:बड़े नाम..,बड़े सवाल,क्या जाएगी ट्रंप कुर्सी

0
102

एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, बिल गेट्स…ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये ताक़त की पहचान हैं….और आज यही नाम जेफरी एपस्टीन की सबसे बड़ी फाइल रिलीज़ में सामने आए हैं…अमेरिका के न्याय विभाग ने जारी की हैं….30 लाख फाइलें, हजारों वीडियो और लाखों तस्वीरें—जो सवाल उठाती हैं, रिश्तों पर…और सिस्टम की चुप्पी पर…ये सिर्फ फाइलें नहीं खुलीं…आज ताक़त के नाम कटघरे में खड़े हैं…..

अमेरिका के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं,जो सिर्फ अपराध नहीं…बल्कि सिस्टम की चुप्पी की पहचान बन जाते हैं…जेफरी एपस्टीन —एक अरबपति, एक अपराधी,और एक ऐसा नाम जिसके इर्द-गिर्द आज भी दुनिया की सबसे ताक़तवर हस्तियों की परछाईं घूमती है….अब एक बार फिर,एपस्टीन केस सुर्खियों में है….अमेरिका के न्याय विभाग ने करीब 30 लाख नई फाइलें सार्वजनिक की हैं….इनमें हजारों वीडियो,लाखों तस्वीरेंऔर अनगिनत दस्तावेज़ शामिल हैं….ये फाइलें एपस्टीन के अपराधों का अब तक का सबसे बड़ा दस्तावेज़ी जखीरा मानी जा रही हैं…इन फाइलों को Epstein Files Transparency Act के तहत जारी किया गया है…कानून का मकसद साफ है —एपस्टीन से जुड़े हर रिकॉर्ड को सार्वजनिक करना….लेकिन सवाल ये है कि क्या सच पूरी तरह सामने आ रहा है,या फिर ये भी चुनिंदा पारदर्शिता है?….नई फाइलों में राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन की दुनिया के कई बड़े नामों का ज़िक्र है….डोनाल्ड ट्रंप,एलन मस्क,बिल गेट्स,प्रिंस एंड्रयू,और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां….न्याय विभाग ने साफ किया है कि फाइलों में नाम होना…अपने आप में अपराध नहीं है….लेकिन इन नामों का एपस्टीन के नेटवर्क में होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है….क्योंकि जेफरी एपस्टीन सिर्फ एक अपराधी नहीं था…वह एक ऐसा शख्स था…जिसकी पहुंच राजनीति के गलियारों से लेकर बिजनेस की ऊंचाइयों तक थी…उसके निजी जेट,उसके निजी द्वीप,और उसकी पार्टियों में दुनिया की सबसे ताक़तवर हस्तियां आती-जाती रहीं….इन फाइलों में फ्लाइट लॉग्स,ईमेल्स,फोन रिकॉर्ड्स और निजी नोट्स शामिल हैं….हालांकि,नाबालिग पीड़ितों की पहचान…पूरी तरह छिपाई गई है।…तस्वीरें और वीडियो धुंधले किए गए हैं….न्याय विभाग का दावा है कि यह कदम पीड़ितों की सुरक्षा के लिए जरूरी था….एपस्टीन की सबसे करीबी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल आज 20 साल की सजा काट रही है…उसे नाबालिगों की यौन तस्करी का दोषी ठहराया गया….लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ मैक्सवेल ही दोषी थी?…या फिर इस नेटवर्क में और भी लोग थे जिनके नाम आज भी फाइलों में दबे हुए हैं….2019 में न्यूयॉर्क की जेल में जेफरी एपस्टीन की मौत हो गई….सरकारी रिकॉर्ड कहता है —आत्महत्या…लेकिन उसकी मौत के साथ कई सवाल भी दफन हो गए….कौन-कौन शामिल था?….किसे क्या पता था?…और किसने आंखें बंद रखीं?…पीड़ितों में से एक वर्जीनिया रॉबर्ट्स गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि जब वह नाबालिग थीं,तब एपस्टीन ने उन्हें कई ताक़तवर पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया…उन आरोपों ने ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक राजनीतिक भूचाल ला दिया….हालांकि,कई आरोपों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई….कई मामलों में सबूतों की कमी बताई गई….और कई जगह समय की दीवार न्याय के रास्ते में खड़ी हो गई…यही वजह है कि आज भी एपस्टीन केस सिर्फ एक अपराध नहीं,बल्कि सिस्टम की परीक्षा माना जाता है….नई फाइलें सामने आने के बाद दुनिया भर के मीडिया मेंएक ही सवाल गूंज रहा है —क्या ये पूरा सच है?…या फिर असल राज अब भी काले पन्नों में कैद हैं?….वहीं आलोचकों का कहना है —जब नाम इतने बड़े हों,तो पारदर्शिता भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए….जेफरी एपस्टीन का केस हमें याद दिलाता है कि ताक़त और पैसे के सामने न्याय कितना कमजोर पड़ सकता है….और यह भी कि कुछ फाइलें कागज़ पर बंद हो सकती हैं,लेकिन उनके सवालकभी बंद नहीं होते…एपस्टीन मर चुका है…लेकिन उसकी कहानी अब भी जिंदा है…क्योंकि ये सिर्फ एक आदमी का अपराध नहीं था—ये ताक़त, चुप्पी और सिस्टम की सबसे डरावनी सच्चाई थी….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here